सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बारनवापारा में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम
रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर) के तहत बारनवापारा अभ्यारण्य में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार धम्मशील गणवीर के मार्गदर्शन और अधीक्षक बारनवापारा कृषानू चन्द्राकार के नेतृत्व में 23 सितम्बर को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें विभिन्न ग्रामों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर परिसर की सफाई की तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
इसी क्रम में प्राथमिक शाला अकलतरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएँ, ग्राम के उप सरपंच, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने फलदार और छायादार पौधे लगाए तथा उनकी देखभाल का दायित्व स्वयं लेने की शपथ ली।
इन कार्यक्रमों का संचालन वन परिक्षेत्र अधिकारी गोपाल प्रसाद वर्मा और प्रशिक्षु वन परिक्षेत्र अधिकारी राहुल उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर स्थानीय समुदाय और विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश