मोदी सरकार मध्यम वर्ग के लिए ढेरों मौके खोलकर उनकी आय बढ़ा रही
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं की सेवा करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प को दिखाता हैं। केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि नए सुधार भारत के विकास के पहिये को दुनिया में सबसे समृद्ध देश बनने की राह पर और भी तेजी से आगे बढ़ने वाले है केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार मध्यम वर्ग के लिए ढेरों मौके खोलकर उनकी आय बढ़ा रही है। यह सुनिश्चित कर रही है कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों के द्वारा उनकी बचत बढ़ती रहे। उन्होंने कहा कि आम जरूरत की वस्तुओं, स्वास्थ्य सेवा उत्पादों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और शैक्षिक वस्तुओं पर जीएसटी दरों में भारी कमी से उनकी खर्च करने योग्य आय बढ़ेगी और वे बचत करने में प्रोत्साहित होने वाले है। केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार, सोमवार से शुरू हो रहे नवरात्र के मौके अवसर पर देश की सभी माताओं और बहनों के लिए मोदी सरकार का उपहार हैं। जीएसटी सुधार को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का 140 करोड़ देशवासियों से किया गया वादा आज से पूरे देश में लागू हो गया है। इस जीएसटी में 390 से ज्यादा वस्तुओं पर करों में ऐतिहासिक कटौती की गई है। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं घरेलू सामान, गृह निर्माण एवं सामग्री, ऑटोमोबाइल, कृषि, सेवाएं, खिलौने, खेल एवं हस्तशिल्प, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बीमा आदि क्षेत्रों में जीएसटी में अभूतपूर्व राहत से नागरिकों के जीवन में खुशहाली आएगी और उनकी बचत भी बढ़ेगी। अनेक डेयरी उत्पादों पर जीएसटी शून्य करना हो या साबुन, टूथब्रश, टूथपेस्ट, तेल, शैम्पू जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं पर अभूतपूर्व कटौती करना हो, अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार हर घर में खुशियों का उपहार लाए हैं।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक