पैरो में स्टाइल नहीं धोखा! नकली ब्रांडेड सोल के साथ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
नई दिल्लीः आउटर डिस्ट्रिक्ट की जांच यूनिट ने नामी कंपनी के नकली जूते का सोल बनाकर बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद कल्लू के रूप में हुई है। इसके कब्जे से पुलिस ने 1,469 नकली सोल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
उपभोक्ताओं को किया जा रहा था गुमराह
डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि कैंपस एक्टिववियर लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि ने डिस्ट्रिक्ट की जांच इकाई में नकली जूतों की बिक्री की शिकायत की। इन नकली सामानों से न केवल उपभोक्ताओं को गुमराह किया जा रहा है, बल्कि कॉपीराइट अधिनियम और ट्रेडमार्क अधिनियम का भी उल्लंघन किया जा रहा है।
आरोपी को पीरागढ़ी से किया गिरफ्तार
शिकायत पर मामला दर्ज कर एसीपी नेकी राम लांबा के देखरेख में एक टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की। टीम ने सूचना को वेरिफाई करने के बाद 17 सितंबर को कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ दिल्ली के सुल्तानपुरी माजरा स्थित एक ठिकाने पर छापा मारा। पुलिस ने अवैध कारोबार से जुड़े पीरागढ़ी निवासी मोहम्मद कल्लू को गिरफ्तार कर लिया।
नकली सामान बेचने का करता था काम
पहले भी ऐसे ही मामला दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले से सामने आया था। यहां डीआईयू ने शालीमार बाग में नकली लग्जरी सामान के रैकेट का पर्दाफाश किया था। शालीमार बाग निवासी मोहित सचदेवा पर आरोप था वो कि नकली सामान बनाने और बेचने का काम करता था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में नकली ब्रांडेड जूते, घड़ियां और कपड़े बरामद किए हैं। यही नहीं, दुकान से कई खाली डिब्बे और नकली ब्रांड टैग भी मिले। जिनका इस्तेमाल ग्राहकों को असली प्रोडक्ट का झांसा देने के लिए किया जा रहा था।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
रतलाम नामली प्रत्येक युवा गांव गांव जाकर जैविक कृषि के बारे में करें प्रचार प्रसार ,,सोलंकी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते