राजनाथ सिंह का दुश्मनों को कड़ा संदेश..........फिर शुरु हो सकता है ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2 और पार्ट-3
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोरक्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दुश्मनों को खासतौर पर पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों को कड़ा संदेश दे दिया है। उन्होंने साफ कहा कि मई में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को फिलहाल रोका गया है, लेकिन इसके अगले चरण, पार्ट-2 और पार्ट-3 की संभावना बनी हुई है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि पाकिस्तान आतंकवाद को लेकर अपना रुख कैसा रखता है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि वहां 26 निर्दोष नागरिकों को उनके धर्म पूछकर मार दिया गया, जबकि भारत ने जवाबी कार्रवाई में केवल आतंकियों के कर्म देखकर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद सीडीएस और तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक हुई थी, जिसमें सैन्य तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी छूट दी और सेना ने सीमा पार कर पाकिस्तान की जमीन के भीतर 100 किलोमीटर अंदर जाकर आतंकी ठिकाने तबाह किए।
यहां पर रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा, कि जैश-ए-मोहम्मद का एक वरिष्ठ आतंकी कमांडर भी मानने को मजबूर हुआ कि भारत की कार्रवाई से संगठन को बड़ा नुकसान हुआ। यह भारत की सैन्य क्षमता और दृढ़ संकल्प का स्पष्ट प्रमाण है। राजनाथ सिंह ने दोहराया कि भारत अच्छे रिश्ते चाहता है, लेकिन आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर पाकिस्तान ने आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देना जारी रखा तो फिर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस तरह से 7 मई को चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर न केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने में सफल रहा, बल्कि इससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक हलचलें भी तेज हुईं। अब राजनाथ सिंह के ताजा बयान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत की प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा है और सीमा पार से किसी भी हमले का जवाब दिया जाएगा।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक