डांसिंग कॉप की मुश्किलें बढ़ीं, महिला ने कहा- 10 साल से जाल बुन रहा था
वायरल वीडियो में खुलासा- महिलाओं से जबरन दोस्ती और पैसों की वसूली
इंदौर। अपने मूनवॉक और डांसिंग स्टाइल से ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए मशहूर हुए कॉन्स्टेबल रंजीत सिंह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोशल मीडिया पर एक युवती ने नया वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि रंजीत पिछले 10 सालों से महिलाओं को ब्लैकमेल कर रहा है और उनसे लाखों रुपए ऐंठ चुका है।
इससे पहले भी युवती ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि रंजीत जबरदस्ती दोस्ती करने और होटल व फ्लाइट बुक कराने के लिए मैसेज भेजता है। इसी मामले में उसे लाइन अटैच कर दिया गया था।
युवती का कहना है कि उसके पास कई और महिलाओं के भी संदेश आए हैं, जिन्हें रंजीत ने झूठ बोलकर अपने जाल में फंसाया था। इन नए आरोपों के बाद पुलिस विभाग ने रंजीत के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है।
तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
इधर शुक्रवार को रंजीत सिंह की तबियत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें इंदौर के शेल्बी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनकी हालत पहले से ठीक बताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले वायरल वीडियो में भी युवती ने बताया था कि रंजीत ने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी तारीफ करते हुए बातचीत शुरू की और बाद में उसे होटल व फ्लाइट का इंतजाम करने का प्रस्ताव दिया, जिसे युवती ने शर्मनाक बताते हुए ठुकरा दिया।

प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाना पड़ा भारी, श्रीलेखा मित्रा पर केस दर्ज; बचाव में कही ये बात
भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन उग्र, भूख हड़ताल से सरकार पर बढ़ेगा दबाव
बाजार में लौटी तेजी, शॉर्ट टर्म कमाई के लिए ये 2 शेयर बन सकते हैं गेमचेंजर
पेपर लीक माफियाओं पर सरकार का बड़ा प्रहार, डॉ. जितेंद्र सिंह लोकसभा में पेश करेंगे नया विधेयक
रणबीर कपूर ने 'धूम 4' की अटकलों पर लगाया विराम, 'लव एंड वॉर' को लेकर दिया बड़ा संकेत
ई-बसों की शुरुआत फिर टली, भोपाल में नई तारीख का इंतजार
विश्वनाथ धाम की हाईटेक सुरक्षा! AI, 2575 कैमरे और ड्रोन से संदिग्धों पर रहेगी नजर
मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, हिमाचल में दो की गई जान
टीम इंडिया को डबल झटका! सुंदर की उम्मीदें धुंधली, बुमराह की फिटनेस पर सबकी नजर
क्रिप्टो पर सरकार सख्त, निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी