अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदला, अब अहिल्यानगर नाम से जाना जाएगा
मुंबई: महाराष्ट्र के अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया गया है. अब यह रेलवे स्टेशन अहिल्यानगर के नाम से जाना जाएगा. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर को श्रद्धांजलि स्वरूप अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्यानगर रखा गया है.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने पहले अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्यानगर कर दिया था. साल 2023 में, सरकार ने औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव कर दिया था.
पिछले हफ्ते, महाराष्ट्र सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने की अधिसूचना जारी की. इसके बाद मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा, "पहले अहमदनगर के नाम से जाना जाने वाला रेलवे स्टेशन अब आधिकारिक तौर पर अहिल्यानगर कर दिया गया है."
विज्ञप्ति में कहा गया है, "स्टेशन कोड में कोई बदलाव नहीं होगा और अहिल्यानगर का स्टेशन कोड ANG ही रहेगा."
पिछले महीने, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि रेलवे स्टेशन का नाम शहर के नए नाम के अनुरूप रखा जाए. दरअसल, शहर का नाम अहिल्यानगर रखे जाने के बाद कई संगठन और नागरिक रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग कर रहे थे.
पिछले साल मार्च में तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार ने अहमदनगर शहर का नाम बदलकर 'अहिल्यानगर' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. इसके अलावा मुंबई के सात उपनगरीय रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदलने का फैसला लिया था. इसी तरह, पुणे जिले के वेल्हे तालुका का नाम ऐतिहासिक किले के नाम पर 'राजगढ़' रखा गया था.
इन उपनगरीय स्टेशनों के नाम बदले गए
- करी रोड स्टेशन का नाम बदलकर लालबाग स्टेशन किया गया
- सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन का नाम बदलकर डोंगरी स्टेशन
- मरीन लाइन्स का नाम बदलकर मुंबादेवी स्टेशन किया गया
- चर्नी रोड का नाम गिरगांव स्टेशन रखा गया है
- कॉटन ग्रीन का नाम कालाचौकी स्टेशन किया गया
- डॉकयार्ड का नाम बदलकर मझगांव स्टेशन किया गया
- किंग्स सर्कल का नाम बदलकर तीर्थंकर पार्श्वनाथ स्टेशन रखा गया

पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, राहत की घोषणा
मनोहर पोरवाल बने रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष
धार में दर्दनाक हादसा: पिकअप पलटने से 12 मजदूरों की मौत
हर कदम पर मिल रही असफलता? अपनाएं ये 5 मंत्र, बदलेगी किस्मत
असहनीय कष्ट में करें हनुमान बाहुक पाठ, बजरंगबली हर लेंगे संकट
नौतपा कब से शुरू? 9 दिन बरसेगी आग, जानें बचने के उपाय
घर में मकड़ी के जाले? तुरंत हटाएं, वरना बिगड़ सकते हैं रिश्ते और धन
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर