काठमांडू के कुमारी देवी मंदिर में इंद्र जात्रा उत्सव मनाने के लिए भक्तों की भारी भीड़
काठमांडू । नेपाल में सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध के बाद प्रदर्शनों को देखकर कर्फ्यू लगा दिया गया था। इसी बीच, काठमांडू के कुमारी देवी मंदिर में इंद्र जात्रा उत्सव मनाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कर्फ्यू में ढील मिलने के बाद हजारों लोग प्राचीन और महत्वपूर्ण पर्व को मनाने के लिए मंदिर पहुंचे। इंद्र जात्रा, काठमांडू घाटी का एक प्रमुख और आठ दिवसीय उत्सव है जो सितंबर में मनाया जाता है। यह पर्व वर्षा के देवता, इंद्र, को समर्पित है। मान्यता है कि इस उत्सव को मनाने से अच्छी बारिश होती है और फसलें समृद्ध होती हैं। इस पर्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा कुमारी देवी की पूजा है, जिन्हें नेपाल की जीवित देवी माना जाता है। इस दौरान एक छोटी बच्ची को देवी के रूप में चुना जाता है। उत्सव के दौरान कुमारी देवी को एक विशेष रथ पर बैठाकर पूरे शहर में झांकी निकाली जाती है। भक्तों का मानना है कि कुमारी देवी के दर्शन करना सौभाग्य लाता है और जीवन की परेशानियों को दूर करता है।
यह सब तब हो रहा है जब नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ युवा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में चमत्कार, 5 साल बाद मिला खोया बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास