भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर 'किलाबंदी' टिकट चेकिंग अभियान
चेकिंग के दौरान 100 यात्री पकड़े गए, ₹59,380 जुर्माना वसूला
भोपाल 11 सितम्बर। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया के निर्देशन में भोपाल मंडल द्वारा अधिकृत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने तथा रेल राजस्व में वृद्धि करने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे है। इसी क्रम में भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर 8 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में औचक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया इस किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान में 13 टिकट चेकिंग स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। पर्यवेक्षक टिकट चेकिंग स्टॉफ की निगरानी में चलाये गए इस टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्ते की घेराबंदी की गई, ताकि कोई भी यात्री बिना जाँच के स्टेशन के बाहर न जा सकें।


इस किला बन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 08 गाड़ियों जिनमें गाडी संख्या 22829, 12920, 09190, 19344, 11703, 19323, 19711 व 19340 के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 68 यात्री पकड़े गए, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 31 यात्री पाए गए व बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे 01 यात्री पाए गए। यात्रियों के पकड़े गए कुल 100 मामलों से कुल रुपये 59,380/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्री सौरभ कटारिया नें बताया कि यह अभियान यह सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया कि सभी यात्री उचित टिकट के साथ यात्रा करें। अनियमित यात्राओं को रोकने से जहां रेल राजस्व में वृद्धि होती है, वहीं यह यात्रियों के लिए सुगम, सुरक्षित और स्वच्छ यात्रा सुनिश्चित करता है। साथ ही उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। प्रतिक्षा सूची ई-टिकट एवं प्लेटफार्म टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना आवश्यक है। यात्री IRCTC वेबसाइट/एप एवं UTS एप का उपयोग कर स्वयं भी टिकट बुक कर सकते है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष कांकर ने की सौजन्य भेंट
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक
Vishnu Deo Sai की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में अहम फैसले
टीम मैनेजमेंट और चयन प्रक्रिया पर भी उठे सवाल
RCB के इतिहास में कई दिग्गज कप्तान रहे, लेकिन तुलना हमेशा जारी
वोटिंग के बीच EVM पर सियासी घमासान, BJP के बाद TMC ने भी उठाए सवाल
MP में नई आबकारी व्यवस्था, ओवरचार्जिंग पर सख्त कार्रवाई तय
गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन पर पीएम मोदी का हमला—‘सपा विकास और नारी विरोधी’