दिल्ली को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश, 5 आतंकियों को किया गिरफ्तार, बम बनाने के उपकरण भी पुलिस ने जब्त किए
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश किया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने IED बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ पार्ट्स भी बरामद किए हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ, झारखंड के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और रांची पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में इस्लामिक स्टेट के दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बोकारो के रहने वाले मुख्य आरोपी अशर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया गया है। वह इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक मॉड्यूल से संबंधित, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा दर्ज मामले में वांछित था।
पुलिस के अनुसार, सभी टीमों द्वारा एक साथ की गई समन्वित कार्रवाई के दौरान एक अन्य संदिग्ध आफताब को दिल्ली से पकड़ा गया। अभियान से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि विभिन्न राज्यों से कम से कम 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है और संयुक्त दल उनकी भूमिका की जांच कर रहा है।
सूत्र ने बताया, ‘शुरुआती जांच से पता चलता है कि दोनों इस्लामिक स्टेट से प्रेरित नेटवर्क के अन्य सदस्यों के संपर्क में थे और भारत में आतंकी संगठन के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाली गतिविधियों में शामिल थे।’ दानिश कई महीनों से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। इससे पहले दिन में, झारखंड पुलिस के महानिरीक्षक (अभियान) और प्रवक्ता माइकल राज एस. ने बताया, ‘दिल्ली और झारखंड पुलिस का संयुक्त अभियान रांची के एक हॉस्टल समेत कई स्थानों पर चलाया जा रहा है। आतंकवादी संगठनों से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

Aditya Dhar नई फिल्म की तैयारी में जुटे
क्रिकेट और बॉलीवुड का मजेदार कनेक्शन फिर चर्चा में
अंडमान दौरे पर राहुल गांधी का हमला—‘यहां सबसे बड़ा घोटाला हो रहा’
इस प्रकार ठीक होगी भूलने की बीमारी
Preity Zinta के साथ स्टैंड में दिखी मिस्ट्री गर्ल
Irrfan Khan की पुण्यतिथि पर याद आए उनके आखिरी ट्वीट
खुश रहने करें सूखे मेवे का नाश्ता
BJP नेता सुवेंदु अधिकारी को TMC कार्यकर्ताओं ने घेरा, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे
1 बजे तक 61% मतदान, ISF प्रमुख नौशाद सिद्दीकी और TMC समर्थकों में भिड़ंत
जलने पर कर सकते हैं ये घरेलू उपाय