वसंत कुंज के घरों में सीवर मिला गंदा पानी, दिल्लीवासियों को झेलनी पड़ रही स्वच्छता और स्वास्थ्य की दोहरी मुसीबत
नई दिल्लीः साउथ दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज के सी-9 ब्लॉक में रहने वाले लोग इन दिनों दोहरी मुसीबत झेल रहे हैं। पिछले हफ्ते हुई लगातार बारिश के दौरान एक तरफ जहां घरों में सीवर मिला हुआ गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ जलभराव और मेंटिनेंस के अभाव में सड़कों की हालत भी जर्जर हो चुकी है। लोगों का सड़क पर चलना और ड्राइविंग करना तक दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों ने इसे लेकर दिल्ली जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी और एमसीडी से लेकर स्थानीय बीजेपी विधायक और सांसद से भी गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक इन दोनों समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकला है।
निचले इलाके में जलभराव अभी भी जारी
स्थानीय लोगों के मुताबिक, वसंत कुंज के सी-9 ब्लॉक में एक सीवर लाइन धंस गई है, जिसके बाद से सीवर बैकफ्लो हो रहा है और पीने के पानी में सीवर का गंदा पानी मिक्स होकर आ रहाहै। पिछले तीन चार दिनों से यह समस्या और गंभीर हो गई है। स्थानीय आरडब्ल्यूए की प्रेसिडेंट मौसमी भट्टाचार्य ने बताया कि हमने अधिकारियों को इस समस्या की सूचना दे दी थी, जिसके बाद पंप लगाए गए, लेकिन कॉलोनी निचले इलाके में होने के कारण जलभराव अभी भी जारी है।
समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा
उन्होंने कहा कि यह कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन हाल ही में हुई बारिश के बाद सीवर लाइन के धंसने, कॉलोनी में पानी भरने और सड़क टूटने से स्थित और भी बदतर हो गई है। गाद और सीवेज की बदबू से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। कुछ ब्लॉक्स में तो पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। बच्चे बीमार पड़ रहे हैं और लोग परेशान हैं। जल बोर्ड पानी के टैंकर उपलब्ध करा रहा है, लेकिन यह कोई स्थायी समाधान नहीं है। उन्होंने बताया कि विधायक कैलाश गहलोत ने भी इलाके का दौरा करके आश्वासन दिया है कि समस्या का समाधान होने तक टैंकर भेजे जाएंगे और नई सीवर लाइन बिछाकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।

मिताली बाग की कार पर हमला, BJP पर लाठी-डंडों से गुंडागर्दी का आरोप
ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे MLA, पुलिस से झड़प; ‘नारी शक्ति वंदन’ पर गरमाई राजनीति
राघव चड्ढा समेत ‘आप’ के 7 सांसद BJP में शामिल, संजय सिंह ने उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ के 6 शहरों में बनेंगे 13,361 पीएम आवास
अंपायर के फैसले पर आपत्ति पड़ी भारी, रघुवंशी पर जुर्माना
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे की संदिग्ध मौत से सनसनी
“चार मई के बाद BJP सरकार तय” – पीएम मोदी का बंगाल में बयान