कोर्ट ने मानी एक्सिस बैंक की याचिका, सरवणा गोल्ड पैलेस की संपत्ति बैंक के नाम
व्यापार: सरवणा गोल्ड पैलेस मामले में एक्सिस बैंक को बड़ी राहत मिली है। दरअसल पीएमएलए कोर्ट ने एक्सिस बैंक की याचिका स्वीकार करते हुए 70 करोड़ रुपये की जब्त संपत्ति बैंक को सौंपने का आदेश दिया है। सरवणा गोल्ड पर आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एक्सिस बैंक से करीब 118 करोड़ रुपये का कर्ज लिया। ईडी इस मामले में धन शोधन के कोण से जांच कर रही है।
ईडी ने जब्त की थी करोड़ों रुपये की संपत्ति
कर्ज में हेराफेरी के आरोपों की जांच के दौरान ईडी ने सरवणा गोल्ड पैलेस की करीब 70 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया था। फोरेंसिक ऑडिट में पाया गया कि कर्ज फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लिए गए। इस मामले में साल 2022 में ईडी की केंद्रीय आपराधिक शाखा, चेन्नई में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
क्या है मामला
ईडी के अनुसार, सरवणा स्टोर्स और शिरावन पार्टनर्स ने आपराधिक इरादे से एक्सिस बैंक, चेन्नई से 118 करोड़ रुपये का कर्ज लिया। ये कर्ज जाली दस्तावेजों के आधार पर लिया गया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने इन्वेंट्री को बढ़ा-चढ़ाकर धांधली की और कर्ज की रकम को अन्य वित्तीय संस्थानों को कर्ज चुकाने में इस्तेमाल किया। साथ ही जिस काम की बैंक ने मंजूरी नहीं दी थी, उसके लिए कर्ज के पैसों का इस्तेमाल किया गया। ईडी के अनुसार, कर्ज की रकम से आरोपियों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई, जिसमें से ईडी ने करीब 70 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली थी। अब पीएमएलए कोर्ट के आदेश के बाद एक्सिस बैंक को उस संपत्ति पर अधिकार मिल गया है।

गैस संकट में डीलरों का खेल: उपभोक्ताओं से ठगी कर कमाए 28 लाख रुपए, हुआ बड़ा खुलासा
बर्फ में लिपटा केदारनाथ धाम, यात्रा पर संकट गहराया; मौसम विभाग का आज भी अलर्ट जारी
‘पहले प्यार को दूसरा मौका नहीं मिलता’, लक्ष्य-अनन्या की ‘चांद मेरा दिल’ की पहली झलक रिलीज
कूचबिहार में पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘TMC का डर या BJP का भरोसा’, बंगाल में दो ही विकल्प
83 की उम्र में भी एक्टिव Amitabh Bachchan, आने वाली फिल्मों से करेंगे धमाल
ट्रंप की बड़ी चेतावनी: मंगलवार रात 8 बजे तक ईरान पर हमले का ऐलान, होर्मुज पर बढ़ा तनाव
असली सोने की जगह नकली गहने लेकर फरार हुई महिलाएं, पुलिस और CCTV भी रह गए हैरान
पति या हैवान? लाठी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, फिर खून से सने शव के साथ गुजारी रात, बच्चे भी थे मौजूद
इस वीक OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, ‘तू या मैं’ से ‘ओ रोमियो’ तक धूम