प्रेमिका से बात न हो पाने पर आशिक का पागलपन, बिजली के तार काट डाले
नई दिल्ली।
फिल्मों में अक्सर यह डायलॉग सुनने को मिलता है – “इश्क में लोग कुछ भी कर गुजरते हैं।” कई बार आशिक जान देने तक पर उतर आता है, लेकिन इस बार जो वाकया सामने आया है, वह किसी फिल्मी कहानी से भी ज्यादा अजीब है। मामला ऐसा कि प्रेमिका से बात न हो पाने की झुंझलाहट में युवक ने पूरा गांव अंधेरे में डुबो दिया।
दरअसल, युवक बार-बार अपनी गर्लफ्रेंड को फोन कर रहा था, लेकिन उसका फोन लगातार बिजी आ रहा था। गुस्से में आकर आशिक बिजली के खंभे पर चढ़ गया और तार काट डाले। नतीजा यह हुआ कि प्रेमिका के गांव की पूरी बिजली गुल हो गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। tv1indialive नाम की इंस्टाग्राम आईडी पर इसे शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया – “गर्लफ्रेंड का फोन बिजी होने पर आशिक ने काट दी गांव की बिजली।” अब तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
लोग बोले – नस नहीं, पूरे गांव की नस काट दी
वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।
एक यूजर ने लिखा – “प्यार में आशिक तो बहुत देखे, लेकिन ऐसा पागल आशिक पहली बार देखा है।”
दूसरे ने चुटकी ली – “आम आशिक नस काटते हैं, इसने तो पूरे गांव की नस काट दी।”
किसी ने तंज कसते हुए कहा – “इसे बॉलीवुड फिल्में देखना बंद कर देनी चाहिए, वरना अगली बार और बड़ा हादसा कर देगा।”
वहीं, कुछ ने चिंता जताई कि “पूरे गांव को बिना बिजली बैठना पड़ा, इसका खामियाजा सिर्फ एक लड़की से बात न हो पाने की वजह से सभी को भुगतना पड़ा।”
कब और कहां का है वीडियो, स्पष्ट नहीं
फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि यह वीडियो किस जगह और कब का है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कई यूजर्स इसे मनोरंजन के तौर पर ले रहे हैं, तो कुछ ने चेतावनी दी है कि इस तरह बिजली के खंभे पर चढ़ना जानलेवा साबित हो सकता है।
सोशल मीडिया पर छाया बिजली काटू आशिक
यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। कोई इसे “फनी लव स्टोरी” बता रहा है, तो कोई इसे “प्यार में अंधेपन की मिसाल” मान रहा है। चाहे मामला गंभीर हो या मजाकिया, लेकिन इसने यह साबित कर दिया कि सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब घटनाएं कितनी तेजी से वायरल हो जाती हैं और लोग उन्हें कितने अलग-अलग नजरिए से देखते हैं।

2 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत, किसे भुगतनी पड़ सकती हैं चुनौतियां
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती लखनऊ से चुनावी शंखनाद करेंगी, BSP के सामने चुनौती का पहाड़
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव