मध्यप्रदेश में पर्यटन को नई उड़ान, ग्वालियर में 29-30 अगस्त को रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव
ग्वालियर : मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रीवा के बाद अब ग्वालियर में भी रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है. आगामी 29 और 30 अगस्त को आयोजित होने वाले इस कॉन्क्लेव में देश भर से आने वाले टूरिज्म और होटल इंडस्ट्रियलिस्ट ग्वालियर चंबल अंचल और सागर संभाग में पर्यटन में निवेश की संभावनाए देखेंगे. इस कार्यक्रम में खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ-साथ राज्य और केंद्र सरकार के नेता मंत्री भी शामिल होंगे.
ये है ग्वालियर में आयोजित कॉन्क्लेव की थीम
पिछले दिनों रीवा में आयोजित हुए टूरिज्म कॉन्वलेव में करीब 3 हजार करोड़ रु के एमओयू साइन हुए थे. ऐसे में अब ग्वालियर आयोजित होने वाले दूसरे कॉन्क्लेव में भी पर्यटन क्षेत्र में बड़े निवेश की संभावना मध्यप्रदेश सरकार देख रही है, क्योंकि निवेश के साथ-साथ यहां पर्यटन क्षेत्र से जुड़े व्यापार और उद्योग में बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर भी खुलेंगे. इस कॉन्क्लेव की थीम "टाइमलैस ग्वालियर इकोज ऑफ कल्चर, स्पिरिट ऑफ लेगेसी'' रखी गई है.
दो महत्वपूर्ण सत्रों में होगा पैनल डिस्कशन
ग्वालियर में आयोजित होने वाला कार्यक्रम शहर में स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दंतोपत्त ठेंगढ़ी सभागार में होगा. ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान के मुताबिक, " इस दो दिवसीय कार्यक्रम में दो महत्वपूर्ण सत्र आयोजित होंगे, जिनमें पहला 'टूरिज्म इज अ कल्चरल ब्रिज– ब्रांडिंग ग्वालियर एंड हार्टलैंड ऑफ एमपी' विषय पर पैनल डिस्कशन होगा. इसमें ग्वालियर की सांस्कृतिक धरोहर, शास्त्रीय संगीत और स्थापत्य कला को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की रणनीतियों पर विचार होगा. दूसरा पैनल डिस्कशन 'ग्वालियर एंड चंबल राइजिंग– इनबाउंड अपील थ्रू हेरिटेज, लग्जरी एंड एक्सपीरियंस' विषय पर केंद्रित होगा. इसमें अंचल में होम स्टे, लग्जरी स्टे, डेस्टिनेशन वेडिंग और अनुभवात्मक पर्यटन जैसे नए आयामों पर बातचीत की जाएगी."
पर्यटन को बढ़ाने पर डबल जोर
मुख्य रूप से ग्वालियर में आयोजित होने वाले इस रीजनल कॉनक्लेव का उद्देश्य प्रदेश में खासकर ग्वालियर चंबल और सागर संभाग में पर्यटन स्थलों पर सैलानियों को आकर्षित कर संख्या बढ़ाना है, जिसके साथ साथ होटल इंडस्ट्री, टूर ऑपरेटर्स और पर्यटन व्यवसायियों के बीच पार्टनरशिप बढ़ाना है. इस कॉनक्लेव में शामिल होने वाले होटल, रिसॉर्ट, वेलनेस और ईको-टूरिज्म क्षेत्र के निवेशकों को लेटर ऑफ अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे. साथ ही पर्यटन विभाग और मध्य प्रदेश सरकार से कई एमओयू और अनुबंध भी होंगे.
प्रदर्शनी में दिखेगी प्रदेश की सांस्कृतिक झलक
ग्वालियर में होने वाले रीजनल टूरिज्म कॉनक्लेव में लगाई जाने वाली प्रदर्शनियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी. इनमे मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल, टूरिज्म यूनिट, सांस्कृतिक धरोहरें, होम स्टे, हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट, हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स और रिसॉर्ट्स के स्टॉल लगा कर भी सभी को रूबरु कराया जाएगा.
कौन सी बड़ी हस्तियां होंगी शामिल?
ग्वालियर में आयोजित होने वाले रीजनल टूरिज्म कॉनक्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, पर्यटन व संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र लोधी और अन्य मंत्री शामिल होंगे. वहीं फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर प्रकाश झा और एक्टर पीयूष मिश्रा भी शामिल होंगे. इनके साथ-साथ एस्सार ग्रुप के असद लालजी और इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के अध्यक्ष रवि गोसाई भी शिरकत करेंगे.

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार