छत्तीसगढ़ के बस्तर में भारी बारिश, कार बहने से दंपति और दो बेटियों की मौत
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बस्तर जिले के कांगेर नाले में कार बहने से दंपति और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई। वहीं बीजापुर जिले में नदी पार करते समय एक युवक बह गया।
कार समेत डूबा परिवार
जगदलपुर पुलिस अधिकारी के अनुसार, बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ग्रस्त कांगेर नाला पार करते समय एक कार तेज बहाव में बह गई। इसमें सवार तमिलनाडु मूल निवासी राजेश कुमार (43), उनकी पत्नी पवित्रा (40) और दो बेटियां सौजन्या (7) व सौमैय्या (4) की मौत हो गई।
कार चालक लाला यदु ने पेड़ पकड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। जलस्तर कम होने के बाद देर शाम शवों को बाहर निकाला गया।
बीजापुर में भी हादसा
बीजापुर जिले के चेरपाल नदी को पार करते समय एक युवक बह गया। उसकी तलाश अब भी जारी है।
प्रशासन हाई अलर्ट पर
पिछले 36 घंटों से बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया है। अब तक 68 से अधिक लोगों को हेलीकॉप्टर और नाव की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
मुख्यमंत्री की निगरानी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापान प्रवास के दौरान ही बस्तर संभाग की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व सचिव एवं आपदा राहत आयुक्त रीना बाबासाहेब कंगाले और बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह से फोन पर चर्चा कर राहत कार्यों की प्रगति जानी और जरूरी निर्देश दिए।
गांव-गांव में राहत कार्य
लोहंडीगुड़ा, दरभा और तोकापाल ब्लॉकों में प्रशासन राहत कार्य चला रहा है। मांदर गांव से 21 ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला गया है। एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा – “जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासनिक अधिकारियों और एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रहने और प्रभावितों को तुरंत सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।”

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार