छांगुर बाबा की तर्ज पर काम कर रहा मजीद गैंग, कनेक्शन की जांच जारी
बरेली। धर्मांतरण कराने वाले अब्दुल मजीद गिरोह का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। पुलिस जांच में आरोपियों की कई राज्यों की ट्रैवल हिस्ट्री और 21 बैंक खाते सामने आए हैं। इन खातों में लाखों रुपये का लेनदेन हुआ है। विदेशी फंडिंग की आशंका को देखते हुए पुलिस और एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
गिरोह की फंडिंग और बैंक खाते
अब्दुल मजीद के तीन और पत्नी के दो खातों में 13 लाख रुपये से अधिक का लेनदेन मिला। दर्जी का काम करने वाले आरोपी सलमान के 12 खाते हैं, जिनमें से छह उसकी पत्नी के नाम पर हैं। इन खातों में उसकी हैसियत से कहीं ज्यादा रकम पाई गई है। आरोपी आरिफ और फहीम के दो-दो खातों की भी जांच की जा रही है।
धर्मांतरण की साजिश और तरीका
पुलिस के अनुसार, गिरोह तलाकशुदा, पारिवारिक कलह से परेशान या अकेले रहने वाले लोगों को शिकार बनाता था।
मानसिक दबाव: मूल धर्म को समस्या की जड़ बताकर भावनात्मक और मानसिक रूप से प्रभावित करना।
लालच: नकद, मोबाइल, कपड़े, नौकरी और शादी का प्रलोभन देना।
धार्मिक प्रचार: जाकिर नाइक और पाकिस्तानी धर्मगुरु ईआर मिर्ज़ा के वीडियो-ऑडियो से प्रभावित करना।
सोशल मीडिया पर सक्रिय नेटवर्क
गिरोह ने कई सोशल मीडिया ग्रुप बनाए थे, जहां धार्मिक कट्टरपंथी वीडियो, मुस्लिम झुकाव वाले हिंदू लेखकों का साहित्य और समुदाय विशेष की लड़कियों के फोटो-वीडियो डाले जाते थे। ग्रुप में हिंदू युवाओं से चैट कराई जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल और डिजिटल डेटा जब्त कर लिया है।
जांच एजेंसियों की कार्रवाई
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि मजीद और उसके सहयोगियों की विदेश यात्रा का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है, लेकिन उनके बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच जारी है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। विदेशी फंडिंग या अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की पुष्टि अभी बाकी है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें