दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, सड़कों पर लंबा जाम और जलभराव
नई दिल्ली। बुधवार (27 अगस्त) की सुबह दिल्ली और नोएडा में झमाझम बारिश शुरू होते ही सड़कों पर लंबा जाम लग गया। ऑफिस और कामकाज के लिए निकल रहे लोग घंटों ट्रैफिक में फंसे रहे। कई इलाकों में जलभराव ने परेशानी और बढ़ा दी।
आईएमडी का अलर्ट
मौसम विभाग ने पहले ही राजधानी में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया था। बुधवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे तक आर्द्रता का स्तर 92% और एक्यूआई 69 (संतोषजनक श्रेणी) दर्ज किया गया।
सड़कों पर जाम
बारिश के बाद ट्रैफिक की स्थिति बिगड़ गई। मायापुरी रेड सिग्नल पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। ट्रैफिक पुलिस को सोशल मीडिया पर सूचना मिलने के बाद अफसरों को अलर्ट किया गया।
यमुना का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा
इस बीच, यमुना का जलस्तर भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार रात 9 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 204.56 मीटर दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार सुबह यह 204.58 मीटर था।
केंद्रीय जल आयोग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जलस्तर 205.36 मीटर तक जा सकता है। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें