तीज की खुशियां मातम में बदलीं, मां-बेटी जलप्रपात के कुंड में लापता
रीवा। तीज पर्व की खुशियां मंगलवार शाम मातम में बदल गईं, जब रीवा जिले के सिरमौर स्थित प्रसिद्ध *क्योंटी जलप्रपात* पर स्नान के दौरान मां-बेटी पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर लगभग 200 फीट गहरे कुंड में समा गईं। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
कैसे हुआ हादसा
ग्राम पंचायत दुलहरा निवासी फूलमती सोंधिया (50) और उनकी बेटी कृषा सोंधिया (20) मंगलवार शाम करीब 5 बजे तीज पर्व मनाने के लिए क्योंटी जलप्रपात पर पहुंची थीं। स्नान के दौरान अचानक फूलमती का पैर फिसल गया और वह बहाव में बहने लगीं। मां को बचाने के प्रयास में बेटी भी पानी में कूद पड़ी, लेकिन दोनों ही गहरे कुंड में समा गईं।
रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। सिरमौर थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण मंगलवार रात तुरंत रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका। बुधवार सुबह एसडीईआरएफ और त्योंथर डीआरसी की टीम ने गोताखोरों की मदद से सर्चिंग अभियान शुरू किया। जलप्रपात के कुंड और आसपास के क्षेत्रों में तलाश तेज कर दी गई है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
खबर लिखे जाने तक मां-बेटी का कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। परिजन घटनास्थल पर बदहवास हालत में मौजूद हैं और लगातार अपनों के मिलने की आस लगाए बैठे हैं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें