मौसम विभाग का पूर्वानुमान: अगले दिनों में और बढ़ सकता है जलस्तर
नई दिल्लीः दिल्ली में यमुना का जलस्तर मंगलवार सुबह पुराने रेलवे पुल पर चेतावनी के निशान 204.50 मीटर को पार कर गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सुबह नौ बजे यमुना का जलस्तर 204.58 मीटर रहा। जलस्तर में बढ़ोतरी जारी रहने के पूर्वानुमान को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सभी संबंधित एजेंसियों को बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
जलस्तर बढ़ने का मुख्य कारण हथिनीकुंड बैराज
केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि जलस्तर बढ़ने का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है। पूर्वानुमान है कि जलस्तर और बढ़ेगा लेकिन आज शाम तक इसके खतरे के निशान से नीचे ही रहने की संभावना है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, हर घंटे हथिनीकुंड बैराज से लगभग 36,658 क्यूसेक और वजीराबाद बैराज से 35,640 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
चेतावनी के निशान के करीब पहुंचा
नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए पुराना रेलवे पुल एक प्रमुख अवलोकन बिंदु के रूप में कार्य करता है। दिल्ली के लिए चेतावनी चिह्न 204.50 मीटर, खतरे का निशान 205.33 मीटर और निकासी 206 मीटर पर शुरू होती है। बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली तक पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे का समय लेता है। ऊपरी इलाकों से कम मात्रा में पानी छोड़े जाने से भी जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे दिल्ली में यह चेतावनी के निशान के करीब पहुंच गया है।

तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
शकरकंद के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी