"न डरूंगी, न थकूंगी, न हारूंगी" – हमले के बाद पहली सभा में सीएम रेखा गुप्ता का साहसिक ऐलान
नई दिल्ली: सीएम आवास में जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के दो दिन बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहली सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दो टूक कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाती हूं, आपकी मुख्यमंत्री दीदी न डरेंगी, न थकेंगी, न हारेंगी। जब तक दिल्ली को उसका अधिकार नहीं मिल जाता, वो आपके साथ लड़ती रहेंगी। आपके साथ निरंतर लड़ते रहना मेरा प्रण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली 10 से 12 साल में बहुत पीछे हो गई है। लेकिन दिल्ली के विकास को लेकर हम लोग इकट्ठा हुए हैं। यमुना पार वालों को दो उपहार दे रही हूं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को 'गारमेंट शो वस्त्रिका 2025' में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि हम यमुनापार को फिर से दिल्ली के विकास में अग्रिम श्रेणी में खड़ा करेंगे। मैं यमुनापार के भाई-बहनों को प्रधानमंत्री मोदी की ओर से बनवाए गए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के लिए बधाई देती हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हमारा जीवन और दिनचर्या बहुत सुलभ होने वाली है।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में यमुना के इस तरफ बहुत बड़ी संख्या में लोग रहते हैं और मां यमुना के स्वच्छ होने का इंतजार कर रहे हैं। मां यमुना समय के साथ और भी सुंदर और सुंदर दिखने लगेंगी। पूरे यमुनापार में पानी की लाइनें और सीवर लाइनें बिछाई जाएंगी। जहां कहीं भी पानी की पाइपलाइन नहीं है, वहां पानी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। जहां कहीं भी पार्किंग की समस्या है, वहां मल्टिपल पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। जहां कहीं भी शौचालय नहीं है, वहां शौचालय बनाए जाएंगे।

'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई
मुख्यमंत्री आज निवाड़ी में देंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
ई-मोबिलिटी की ओर भोपाल का बड़ा कदम, 10 नई ई-बसें सोमवार से शुरू
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देना चाहते थे! छात्र आंदोलन पर बीजेपी नेता का बड़ा खुलासा