इंदौर प्रेस क्लब के चुनाव 14 सितंबर को, साधारण सभा में हुआ ऐलान
इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब के चुनाव 14 सितंबर को कराए जाएंगे। यह निर्णय रविवार को प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में आयोजित साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में क्लब की गतिविधियों, वित्तीय स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने सदस्यों के सामने अब तक के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रेस क्लब की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत हुई है। जब उन्होंने कार्यभार संभाला था, तब खाते में नगण्य राशि थी, जबकि आज लाखों रुपये का बैंक बैलेंस मौजूद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों सभागारों को किराए पर देने से स्थायी आमदनी हो रही है और क्लब के अधिकांश खर्च इसी से पूरे हो रहे हैं।
तिवारी ने यह भी जानकारी दी कि हाल ही में आयोजित इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव पर क्लब के खाते से एक रुपया भी खर्च नहीं हुआ, बल्कि बची हुई राशि को क्लब की निधि में जमा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पारदर्शिता और सहयोग की भावना से संभव हुआ।
चुनाव की जिम्मेदारी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष के पास
बैठक में कार्यकारिणी ने प्रेस क्लब की परंपरा के अनुरूप हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश इनानी को चुनाव अधिकारी नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा। प्रारंभ में कुछ सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन अंततः परंपरा और निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए सभी ने इस पर सहमति व्यक्त की। सभा का समापन आगामी चुनाव की तैयारियों और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ।

मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव