दरियागंज में इमारत गिरने से बड़ा हादसा, 3 की मौत, राहत कार्य तेज
दिल्ली के दरियागंज इलाके में बुधवार (20 अगस्त) को बड़ा हादसा हुआ. इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि 12 बजकर 14 मिनट पर 3 मंजिला बिल्डिंग का कुछ हिस्सा गिरने की खबर मिली. इसके बाद फायर विभाग ने मौके पर चार गाड़ियां भेजी. रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.
मलबा हटाने के लिए भारी मशीनरी का उपयोग किया गया. बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं. दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि निर्माण कार्य चल रहा था, तभी इमारत अचानक गिर गई. हालांकि, इमारत गिरने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है.
मजदूरी करते थे मृतक
तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और तुरंत एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान जुबैर, गुलसागर और तौफीक के रूप में हुई है. तीनों मजदूरी करते थे.
हादसे के बाद का वीडियो आया सामने
दरियागंज थाने के पीछे सद्भावना पार्क के पास की घटना है. दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है. मौके पर दिल्ली पुलिस के जवान मौजूद हैं. मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है.
दिल्ली पुलिस ने कहा कि डीडीएमए सहित नगर निगम के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और बचाव कार्य जारी है. तथ्यों की पुष्टि के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक