सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, रायपुर में शुरू होगी केंद्रीय विहार परियोजना
रायपुर: केंद्रीय सरकारी कर्मचारी कल्याण आवास संगठन (सीजीईडब्ल्यूएचओ) की ओर से केंद्रीय विहार योजना को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत शहर में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक हजार फ्लैट्स बनाए जाएंगे। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से यह मंजूरी मिली है।
छत्तीसगढ़ की यह पहली केंद्रीय आवासीय परियोजना
छत्तीसगढ़ की यह पहली केंद्रीय आवासीय परियोजना होगी, जिसका उद्देश्य केंद्र, राज्य और सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को आधुनिक आवास उपलब्ध कराना है। सांसद अग्रवाल के कहने पर CGEWHO के सीईओ गगन गुप्ता ने रायपुर में परियोजना शुरू करने की रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि सांसद ने केंद्रीय कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग को गंभीरता से केंद्र तक पहुंचाया।
रायपुर में सात एकड़ भूमि के आवंटन का अनुरोध
इस परियोजना के लिए सीजीईडब्ल्यूएचओ ने रायपुर में सात एकड़ भूमि के आवंटन का अनुरोध किया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस संबंध में राजस्व मंत्री, आरडीए अध्यक्ष, राजस्व सचिव, रायपुर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त से जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। भूमि मिलते ही परियोजना का पहला चरण शुरू हो जाएगा।

राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
MP में किसानों के लिए बड़ा फैसला: अब खराब गेहूं भी खरीदेगी सरकार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”
ममता बनर्जी का बड़ा दावा—इस बार भी TMC की ही सरकार बनेगी!
सिद्ध नाथ का कार्यकाल 6 माह बढ़ा, गृह मंत्री का बड़ा बयान