श्री धारनाथ भगवान को नगर वासियों की और से श्री धर्म स्थान रक्षक मंडल द्वारा वस्त्र अर्पित
धार। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री धारनाथ भगवान का छबीला पालकी दिनांक 18/8 सोमवार को निकलना है जिस हेतु श्री धर्मस्थान रक्षक मंडल धार द्वारा अपनी परंपरानुसार बाबा को समस्त नगर वासियों की और से वस्त्र श्री धारेश्वर मंदिर पुजारी कनिष्क दुबे ने विधि विधान से मंडल पदाधिकारी अध्यक्ष डॉ शरद विजयवर्गीय संरक्षक द्वारका अग्रवाल महामंत्री ज्ञानेंद्र त्रिपाठी,नवनीत जैन, उपाध्यक्ष द्वारका राठौर,पूनम फकीरा,मुन्ना लाल राठौर,प्रवक्ता,ईश्वर सिंह ठाकुर,आशुतोष विजयवर्गीय, उमेश सोनी, संतोष शर्मा,रंजीत राठौड़,लखन शर्मा,प्रखर सिंह ठाकुर,दीपक यादव,रिंकू यादव,भरत डोड,सजन बोर्दिया की उपस्थिति में पूजन पाठ कर भगवान को अर्पित की।

उक्त जानकारी देते हुए मंडल सचिव अजय डॉ मनोहर सिंह ठाकुर (एड) ने बताया की प्रतिवर्ष बाबा छबीना पालकी यात्रा में मंडल द्वारा अर्पित वस्त्र धारण कर नगर भ्रमण पर निकलते है। जिसे श्री धारेश्वर मंदिर पुजारी अविनाश दुबे,बबली दुबे,कनिष्क दुबे,द्वारा धारनाथ भगवान को धार महाराज के यहां की पालकी में विराजित कर विधिवत पूजन पाठ कर मांझी समाज के युवाओं द्वारा कंधे पर उठा नगर भ्रमण कराया जाता है।जिसमें धार नगर विभिन्न मंदिरों के झांकी अखाड़े,भुजरियां पार्टी सम्मिलित हो कर बाबा के चल समारोह को भव्य बनाएगी।

राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा