स्कूल भवन की छत हुई जर्जर,कमरे में भरा पानी, निजी मकान में शिक्षक संचालित कर रहे है कक्षाएं
अनूपपुर :- जिले के जनपद शिक्षा केन्द्र जैतहरी के गौरेला संकुल के के प्राथमिक विद्यालय सेमरवार चमरान टोला में स्थित विद्यालय भवन जर्जर हो चुका है और बरसात होने पर छत से पूरा पानी भवन के अंदर आ जाता है जिससे भवन कभी भी छतिग्रस्त हो सकता है विद्यालय भवन का निर्माण वर्ष 2003 - 04 में हुआ था जो अब पूरी तरह से जर्जर हो चुका है । विद्यालय के प्रभारी उदय सिंह राठौर ने विद्यालय भवन से कुछ ही दूर पर एक निजी मकान के एक कमरे में कक्षा संचालित कर रहे है ।
प्राथमिक शिक्षा हर बच्चे का अधिकार और स्कूल चल हम का नारा देंने वाली सरकार जमीनी हकीकत से कोसो दूर है, सरकार और प्रशासन के जिम्मेदारों को सोचना होगा अगर विद्यालयों की स्थिति ऐसी होगी और निजी भवनों के कमरे में शासकीय विद्यालय के बच्चे पढ़ने को मजबूर होंगे तो ऐसे में स्कूल चले हम और पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया की मंशा कैसे साकार होगी ।
छत से भवन में भर जाता है पानी
बरसात के मौसम में छत से पानी अंदर आने से विद्यालय भवन में भर जाता है जिससे कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है ।
निजी मकान में लग रही है कक्षाएं
विद्यालय भवन जर्जर होने के कारण शिक्षक विद्यालय से कुछ ही दूरी पर राम सिंह गोंड के निजी घर के एक कमरे में कक्षा 1 से लेकर 5 तक कि कक्षाएं संचालित कर रहे है ।
वरिष्ठ अधिकारियों तक भेजी सूचना
विद्यालय के प्रभारी उदय सिंह राठौर ने बताया कि जनशिक्षक जितेंद्र कुमार गुप्ता के माध्यम से विद्यालय के जर्जर होने व विद्यालय निजी भवन में संचालित होने की सूचना वरिष्ठ कार्यालय तक भेजी गई है व ग्राम पंचायत के सरपंच को बुलाकर पंचनामा भी करवाया गया है ।
अभिवावकों में डर का माहौल
विद्यालय के जर्जर स्थिति को देखकर विद्यालय में अध्ययनरत छात्र/ छात्राओं के अभिवावक अपने बच्चो को विद्यालय में भेजने में डरते है स्थिति यह है कि अभिभावक अपने बच्चों का नाम कटवा कर दूसरे स्कूल में नाम भेजना चाहते है जिससे उनके बच्चे पूरी तरह सुरक्षित होकर अध्ययन कर सके ।
पिछले 8 साल से बंद है हैंडपम्प
विद्यालय में अध्ययन रत बच्चे और शिक्षक पिछले 8 सालों से पीने के पानी के लिए परेशान है 8 साल पहले विद्यालय का हैंडपम्प खराब हो गया था जिसकी कई बार शिकायत करने के बाद भी अब तक हैंडपम्प नही बन पाया है पीने के पानी के लिए कुछ दूर से पानी लाना पड़ता है । पानी न होने से शौचालय की व्यवस्था भी विद्यालय में बदहाल है बच्चो को शौक के लिए भी बाहर है पड़ता है ।
इनका कहना है -
विद्यालय भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है,कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है , बच्चो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय से कुछ दूरी ओर ही एक निजी मकान में कक्षाएं संचालित कर रहे है । वरिष्ठ कार्यालय तक इसकी सूचना भेजे है ।
उदय सिंह राठौर
प्रभारी, प्राथमिक विद्यालय सेमरवार चमरांनटोला
जर्जर और छतिग्रस्त भवन को गिराने का प्रस्ताव विद्यालय से प्राप्त हुआ है जिसको हमारे कार्यालय द्वारा अग्रिम कार्यवाही हेतु कलेक्टर महोदय को भेजा गया है । बच्चो की सुरक्षा के दृष्टिगत कक्षाएं सुरक्षित जगह पर संचालित कराई जा रही है
बिष्णु मिश्रा
बी आर सी जैतहरी
विद्यालय का भवन 25 साल पुराना है जो पूरी तरह से जर्जर हो चुका है, मैंने और पंचों ने मिलकर जर्जर भवन का पंचनामा बनाया है और शिक्षक को दिया है उन्होंने अपने विभाग को भेजा है । शासन, प्रशासन जल्द ही नया भवन स्वीकृत करे जिससे बच्चे सुरक्षित रहकर पढ़ाई कर सके ।
सुनीता बाई
सरपंच , सेमरवार

आम आदमी पार्टी में टूट का असर, अरविंद केजरीवाल की सियासत पर बड़ा सवाल
अशोक शर्मा हो सकते हैं साडा अध्यक्ष ?
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
जिला देवास में बैंक नोट प्रेस मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक की मांग पर बैक नोट प्रेस में कैफेटेरिया का हुआ उद्घाटन
बंगाल में बेटियां सुरक्षित नहीं: रैली में Yogi Adityanath का बड़ा बयान
जिला देवास में बैंक नोट प्रेस मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक की मांग पर बैक नोट प्रेस में कैफेटेरिया का हुआ उद्घाटन
इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत
VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित