आज दिल्ली में ट्रैफिक का बदलेगा रूट, घर से निकलने से पहले पढ़ें यह एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस की तरफ से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसके मुताबिक आज कई सड़कें बंद रहेंगी और डायवर्जन लागू रहेगा। दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह डायवर्जन एक विशेष कार्यक्रम की वजह से किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे दिल्ली की सात सड़कों पर जाने से बचें। इसके साथ ही 4 जगहों पर डायवर्जन भी रहेगा।
दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम है। इसके चलते कुछ सड़कें शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक बंद रहेंगी। पुलिस ने जिन सड़कों पर जाने से लोगों को बचने की सलाह दी है, उस लिस्ट में जनपथ और आसपास के इलाके शामिल हैं, जिनमें मौलाना आजाद रोड भी शामिल है।
इन सड़कों पर जाने से बचें:
मानसिंह रोड
मौलाना आज़ाद रोड
राजेंद्र प्रसाद रोड
राजेंद्र प्रसाद रोड, मानसिंह रोड
जसवंत सिंह रोड
वहीं मोतीलाल नेहरू पैलेस, मानसिंह रोड, जसवंत सिंह रोड और विंडसर रोड पर डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि इंडिया गेट की ओर जाने वाली प्रगति मैदान की सुरंग में जाने से बचें। साथ ही सार्वजनिक वाहनों के इस्तेमाल की भी सलाह दी गई है।
इसके साथ ही आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डों की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले ही घर से निकलें क्योंकि जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस की तरफ से धैर्य रखने, यातायात के नियमों का पालन करने और पुलिसकर्मियों का सहयोग करने की भी बात कही गई है।
क्यों जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम कर्तव्य भवन का उद्घाटन करने वाले हैं और शाम के समय इस क्षेत्र में भारी यातायात की संभावना है। ऐसे में दिल्ली की कई सड़कें बंद रहने वाली हैं।

इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत
VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित
अमेरिका में नया बिल, H-1B कटौती से भारतीयों पर असर तय?
जेवर हड़पने की साजिश: बहू ने रची फर्जी डकैती, खुद ही गायब किए गहने
‘एक बच्चा RSS को दे दो’—बाबा बागेश्वर के बयान से सियासत गरमाई
कांग्रेस ने जारी की नई टीम, युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन
*डीएम के निर्देशन में रोडवेज बसों पर चस्पा किए किए गए हीटवेव से बचाव के पोस्टर*