ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो नजरबंद
ब्रासीलिया। ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को नजरबंद करने का आदेश दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बावजूद सत्ता में बने रहने के लिए तख्तापलट की साजिश रची। कोर्ट ने कहा कि बोल्सोनारो ने पहले से लगाए गए एहतियाती प्रतिबंधों का उल्लंघन किया है। इस मामले की निगरानी कर रहे न्यायमूर्ति अलेक्जेंड्रे डि मोरायस ने कहा कि बोल्सोनारो ने अपने तीन सांसद बेटों के जरिए सार्वजनिक संदेश भेजे, जो कि प्रतिबंधों का उल्लंघन है। बोल्सोनारो ने रविवार को रियो डी जेनेरियो में उनके समर्थकों की एक रैली को अपने बेटे के फोन से संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा, गुड आफ्टरनून कोपाकबाना, गुड आफ्टरनून माय ब्राजील, यह हमारी आजादी के लिए है।

इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत
VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित
अमेरिका में नया बिल, H-1B कटौती से भारतीयों पर असर तय?
जेवर हड़पने की साजिश: बहू ने रची फर्जी डकैती, खुद ही गायब किए गहने
‘एक बच्चा RSS को दे दो’—बाबा बागेश्वर के बयान से सियासत गरमाई
कांग्रेस ने जारी की नई टीम, युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन
*डीएम के निर्देशन में रोडवेज बसों पर चस्पा किए किए गए हीटवेव से बचाव के पोस्टर*