बुमराह की बराबरी पर पहुंचे सिराज, इंग्लैंड दौरे में लिया सबसे अधिक विकेट
नई दिल्ली : भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत भारतीय टीम सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने में सफल रही। जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में इस मुकाबले में सिराज ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। उन्होंने पांचवें टेस्ट मैच के अंतिम दिन शानदार प्रदर्शन किया और भारत को रोमांचक जीत दिलाने में सफल रहे।
अंतिम दिन जीत के लिए लेने थे चार विकेट
भारत ने अपनी दूसरी पारी में 396 रन बनाए और 373 रन की कुल बढ़त हासिल की और 374 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 367 रन पर समाप्त हुई। जो रूट की 105 रन और हैरी ब्रुक की 111 रन की पारी भी इंग्लैंड को हारने से नहीं बचा सकी। इंग्लैंड को पांचवें दिन जीत के लिए 35 रन की जरूरत थी और भारत को चार विकेट चाहिए थे। सिराज ने आज तीन विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया। सिराज ने पारी में पांच विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को चार विकेट मिले। जैसे ही सिराज ने आखिरी विकेट के रूप में एटकिंसन को यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया, भारतीय फैंस और खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सिराज दौड़ पड़े और भारतीय खिलाड़ी उन्हें गले लगाने के लिए दौड़ पड़े।
भारत अगर सीरीज ड्रॉ कराने में सफल रहा तो इसमें सिराज का योगदान बड़ा था। भारत के स्टार तेज गेंदबाज बुमराह कार्यभार प्रंबध के कारण इस सीरीज में सिर्फ तीन मैच ही खेले। जिन दो मैचों में बुमराह नहीं खेले उसमें सिराज ने अपने दम दिखाया। सिराज ने अपने दमदार प्रदर्शन से कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। सिराज ने पांच मैचों की इस सीरीज में कुल 23 विकेट लिए जो उनका एक टेस्ट सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। सिराज ने इंग्लैंड में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों के मामले में बुमराह की बराबरी कर ली है। बुमराह ने 2021-22 में इंग्लैंड के खिलाफ 23 विकेट लिए थे। इस सूची में तीसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार हैं जिन्होंने 2014 में इंग्लैंड दौरे पर 19 विकेट चटकाए थे।
इंग्लैंड में सर्वाधिक बार झटके चार या इससे अधिक विकेट
सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा दौरे पर सात बार पारी में चार या इससे अधिक विकेट लिए। भारतीय गेंदबाजों में यह सर्वाधिक बार है जब किसी गेंदबाज ने ऐसा किया है। सिराज ने इस मामले में बुमराह को पीछे छोड़ा। बुमराह ने पांच बार इंग्लैंड में किसी पारी में चार या इससे अधिक विकेट लिए हैं। वहीं, इस सूची में तीसरे स्थान पर ईशांत शर्मा हैं जो चार बार ऐसा कर चुके हैं, जबकि कपिल देव और मोहम्मद शमी ने तीन-तीन बार ऐसा किया है।
इतना ही नहीं, सिराज इंग्लैंड में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है। सिराज के इंग्लैंड में 46 विकेट हो गए हैं, जबकि कपिल ने इंग्लैंड में 43 विकेट लिए हैं। सिराज से आगे इस सूची में अब ईशांत शर्मा और बुमराह आगे हैं। बुमराह और ईशांत ने इंग्लैंड में 51 विकेट लिए हैं।

भोपाल मंडल में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन
बिना वैध अनुमति इलाज कर रहे 32 पाकिस्तानी डॉक्टर, जांच तेज
सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
गौतम बुद्ध नगर का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल में 8वां और इंटर में 12वां स्थान
Amazon India का मेगा निवेश, वेलफेयर और ऑपरेशंस पर 2800 करोड़ रुपये
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी