जीवन भर पानी के लिए संघर्ष करने वाली रेखा साहू के घर पहुंचा शुद्ध पेयजल
रायपुर : जीवन के लगभग 50 वर्षो तक पानी को लेकर काफी संघर्ष करने वाली तथा लंबी दूरी तय कर कुएं एवं हैंडपंप से घर तक पेयजल के लिए पानी लाने वाली रेखा देवी साहू को अब जल जीवन मिशन के माध्यम से घर में ही शुद्ध पेयजल की सुविधा मिली है। रेखा देवी जैसे लोग ही घर तक शुद्ध पानी के पहुंचने के महत्व को समझ सकते हैं।
दो बेटे-बहू और बेटी से भरा पूरा परिवार की मुखिया मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्राम पंडरीतराई की निवासी रेखा देवी साहू कहती है कि जीवन में बिना पानी के रोजमर्रा का कोई भी काम संभव नहीं हैं। उन्होंने अपने जीवन का एक लंबा समय पानी के समस्याओं के बीच बिताया हैं, लेकिन आज जल जीवन मिशन के तहत घर में पेयजल पहुंचने से वह बहुत खुश हैं।
साहू घर में किराना दुकान का संचालन करती हैं, तथा जीवन यापन के लिए खेती किसानी भी हैं। लेकिन पानी के महत्व को लेकर उनका नजरिया कुछ और ही है। पेयजल समस्या दूर होने के बाद भी पानी की उपयोगिता के प्रति उनकी सोच बेहद साफ है। वह अपने बहु-बेटियों को समझाते हुए कहती है पानी अमूल्य है, इसे अधिक व्यर्थ न करें।
साहू जल जीवन मिशन की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देती हैं।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण