नागपंचमी पर रात में खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, जानें पूजा का समय और रूट
उज्जैन: 28 जुलाई को श्रावण मास का तीसरा सोमवार है. जहां सावन के तीसरे सोमवार को महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने निकलेंगे. वहीं उसके अगले दिन यानि 29 जुलाई मंगलवार को नागपंचमी है. इस दिन साल में एक बार महाकाल मंदिर के शिखर पर विराजमान सिद्धेश्वर महादेव व नागचंद्रेश्वर भक्तों को 24 घंटे के लिए दर्शन देते है. 28 जुलाई की ही रात 12 बजे नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए पट खुल जाएंगे. इस बार मंदिर समिति ने 10 लाख श्रद्धालुओं के दो दिन में आने का अनुमान लगाया है.
भगवान महाकाल और नागचंद्रेश्वर दर्शन के लिए अलग द्वार
भगवान महाकाल के दर्शन करना हो तो आपको श्री महाकाल लोक के नंदी द्वार से होते हुए मानसरोवर द्वार आना होगा. जहां टनल मार्ग से होते हुए कार्तिक मण्डपं, गणेश मण्डपं से भगवान के दर्शन लाभ और आपातकालीन मार्ग से मंदिर के बाहर की और का रास्ता रहेगा. इस बीच लड्डू प्रसादी, जुता स्टैंड, पीने का पानी, बारिश में शेड व मेडिकल और अन्य सभी इमरजेंसी के लिए तमाम व्यवस्था रहेगी.
प्रोटोकॉल कार्यालय एवं गेट नंबर 4 से 250 रु शीघ्र दर्शन टिकट लेकर दर्शनार्थी गेट नंबर 4 एवं शंख द्वार से प्रवेश कर हर रोज की तरह भगवान में दर्शन लाभ ले सकेंगे, लेकिन ये व्यवस्था ज्यादा भीड़ होंने पर बंद कर दी जाती है. बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए ई-कार्ट एवं व्हील चेयर की व्यवस्था मिल जाएगी.
नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए
28 जुलाई की रात 12 बजे पट खुलेंगे. उसके पहले ही दर्शनार्थियों का लाइन में लगने का क्रम शुरू हो जाएगा. जो 29 जुलाई की रात 12 बजे तक जारी रहेगा. श्रद्धालूओं को महाकाल मंदिर के पीछे हरसिद्धि मंदिर के पास चार धाम मंदिर के यहां से नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए लाइन में लगना होगा. चारधाम से हरसिद्धि, बड़ागणेश मंदिर बैरिकेडिंग से होते हुए गेट नंबर 4 से प्रवेश मिलेगा जो विश्राम धाम होते हुए एयरो ब्रीज से सीधा नागचंद्रेश्वर के दर्शन लिए जाएगा.

बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO जल्द, ग्रीन एनर्जी में दांव लगाने वालों के लिए बड़ा अवसर
रथ यात्रा हादसे की जांच तेज, अधिकारियों के आने से पहले बदला गया घटनास्थल
पटाखा फैक्टरी विस्फोट में भारी तबाही, राहत-बचाव के दौरान मिले शवों के अवशेष
MP में छात्र आंदोलन तेज, 20 जिलों तक फैला प्रदर्शन, इंदौर में ड्रोन से नजर
पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो पर बवाल, डीपफेक बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
डॉक्टरों की सलाह पर शबाना आजमी ने रोका विरोध प्रदर्शन, सामने आई बीमारी की वजह
नगर निगम में सैलरी के नाम पर लाखों का खेल, दो कर्मचारी निलंबित, जांच जारी
अमेरिका में पढ़ाई कर रहे यशवेंद्र की दर्दनाक मौत, नाले में गिरी बेकाबू कार
IPO मार्केट में बड़ा धमाका, इस हफ्ते आएंगे 8 नए इश्यू और 7 कंपनियों की होगी लिस्टिंग