19 IAS अधिकारियों को मिली ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी, जानिए किसे किस जिले में तैनात किया गया है
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में शासन ने बृहस्पतिवार को 19 आईएएस अधिकारियों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती दी। ये अधिकारी वर्तमान में सहायक कलेक्टर थे। जौनपुर की सहायक कलेक्टर इशिता किशोर को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बरेली बनाया गया है। कन्नौज की सहायक कलेक्टर स्मृति मिश्रा को ज्वाइंट कमिश्नर के पद पर बिजनौर भेजा गया है। सहायक कलेक्टर अयोध्या स्वाति शर्मा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आगरा, सहायक कलेक्टर गोरखपुर शिशिर कुमार सिंह को अलीगढ़, सहायक कलेक्टर सुल्तानपुर वैशाली को कन्नौज. सहायक कलेक्टक लखनऊ गुंजिता अग्रवाल को बाराबंकी, सहायक कलेक्टर सीतापुर श्री नितिन सिंह को वाराणसी, सहायक कलेक्टर प्रयागराज अनुभव सिंह को कानपुर नगर भेजा गया है।
इसी तरह वाराणसी के सहायक कलेक्टर श्री साई आश्रित शाखमुरी को बदायूं, सहायक कलेक्टर मेरठ नारायणी भाटिया को हरदोई, सहायक कलेक्टर फर्रूखाबाद महेन्द्र सिंह को मिर्जापुर मुजफफरनगर के सहायक कलेक्टर चलुवराजु आर को लखीमपुर खीरी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। बाराबंकी की सहायक कलेक्ट काव्या सी को इटावा, झांसी के दीपक सिंघनवाल को गाजियाबाद, अलीगढ़ के साहिल कुमार को लखनऊ भेजा गया है। इसके अलावा मथुरा के रिंकू सिंह राही को शाहजहांपुर, प्रयागराज की भारती मीणा को प्रयागराज में ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाया गया है। मेरठ में तैनात प्रतीक्षा सिंह को अम्बेडकरनगर और मुजफ्फरनगर में तैनात थामिनी एम.दास को सीतापुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती दी गई है।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक