बिना बताए टीम छोड़ गए कोच, लंदन भागने की खबर से मचा बवाल
नई दिल्ली। जब कोई टीम सीरीज खेल रही होती है तो उसके कोच का टीम के साथ रहना जरूरी है। सिर्फ मैच के दौरान नहीं बल्कि बीच में मिलने वाले गैप में भी। उस दौरान कोच अपनी टीम की रणनीति तैयार करता है जो मैच में खिलाड़ी लागू करते हैं। हालांकि, बांग्लादेश टीम के हेड कोच फिल सिमंस बीच सीरीज के दौरान टीम को छोड़कर लंदन जा रहे है।
बांग्लादेश की टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है। इस दौरे पर टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज के दो टेस्ट मैच हो चुके हैं जिनमें श्रीलंका हावी रही। वनडे सीरीज में भी बांग्लादेश कमजोर साबित रही। वह पहला मैच हार चुकी है और दूसरा मैच शनिवार को खेला जाना है। इससे पहले शुक्रवार को ही सिमंस श्रीलंका से लंदन के लिए रवाना हो गए हैं।
ये है कारण
सिमंस के सीरीज को बीच में छोड़कर जाने की खबरें सामने आईं तो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और उनके संबंधों पर सवाल उठने लगे। दावा किया गया कि बोर्ड ने सिमंस को समन किया है। हालांकि, टीम मैनेजर ने इन खबरों को खारिज कर दिया। उनका कहना है कि सिमंस लंदन में अपने डॉक्टर को दिखाने गए हैं। क्रिकबज ने टीम मैनेजर नफीस इकबाल के हवाले से लिखा है, "फिल सिमंस निजी काम से दो दिन के दौरे के लिए जा रहे हैं। फरवरी में उनको डॉक्टर से मिलना था, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के कारण वह मिल नहीं सके। अब भी उन्होंने अपने चेकअप को बदलने की कोशिश की थी, लेकिन इस बार ये संभव नहीं है।"
उन्होंने कहा, "टूर की शुरुआत से पहले उन्होंने बोर्ड से इस संबंध में बात की थी और उसी तरह से चीजें प्लान की गई थीं। वह सात जुलाई को वापस लौट आएंगे।"
सीरीज जीतने की जरूरत
बांग्लादेश को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रीलंका को 1-0 से हरा दिया था। इसके बाद श्रीलंका ने पहला वनडे जीत बांग्लादेश को अच्छी शुरुआत नहीं करने दी। अब बांग्लादेश की नजरें बाकी बचे दो मैचों में जीत हासिल कर सीरीज जीतने की है। बांग्लादेश के लिए ये राह भी आसान नहीं है।

CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह