अनुपमा के वनराज का खुलासा – लड़कियों की दीवानगी इतनी कि स्टेज पर फेंकती थीं कपड़े
नई दिल्ली। एक्टर सुधांशु पांडे बीते दिनों करण जौहर के शो द ट्रेटर्स में नजर आए। यह उनका पहला रियलिटी शो था। एक्टर की कई लोगों ने तारीफ की और वो टॉप 5 में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए थे।
क्या था सुधांशु पांडे का बैंड ग्रुप?
काफी समय पहले सुधांशु एक बैंड चलाते थे जिसका नाम ए बैंड ऑफ ब्वॉयज था। साल 2000 के दशक के दौरान ये काफी ज्यादा पॉपुलर था। एक्टर ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की। ए बैंड ऑफ ब्वॉयज की लोकप्रियता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक समय उनके बैंड का भारत में बैकस्ट्रीट ब्वॉयज के बराबर क्रेज था। अभिनेता ने यह भी बताया कि कैसे वे स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले पहले बैंड थे।
लड़कियों में थी काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी
सुधांशु साल 2001 से 2005 तक बैंड का हिस्सा थे। एक्टर ने एक घटना के बारे में याद करते हुए बताया कि कैसे महिलाएं उनकी परफॉर्मेंस के दौरान उनके ऊपर अपने अंडरगारमेंट फेंकती थीं। ऐसा क्रेज था। उन्होंने जूम को बताया,"जब ए बैंड ऑफ ब्वॉयज आया, तो हम काफी लोकप्रिय हो गए। हम बैकस्ट्रीट ब्वॉयज को कंप्टीशन दे रहे थे जोकि भारत से उनके लिए जवाब था। हमारे गाने ग्रैमी लिस्ट में थे।"
परफॉर्मेंस देखकर क्रेजी हो जाते थे फैंस
उन्होंने आगे कहा, 'स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले हम पहले थे जिन्होंने 15 से 20 हजार लोगों के सामने प्रस्तुति दी। उस जमाने में मोबाइल नहीं हुआ करते थे। वो भी एक गेम चेंजर की तरह था और लड़कियां उस समय हम पर अंडरगारमेंट्स फेंकती थीं।'
बैंड के कुछ पॉपुलर गाने
साल 2024 में डेली सोप, 'अनुपमा' को छोड़ने के बाद, सुधांशु ने ए बैंड ऑफ ब्वॉयज फिर से ज्वाइन कर लिया। अगस्त में उन्होंने सोशल मीडिया पर धमाका करके मिलेनियल्स को चौंका दिया था। बैकस्ट्रीट ब्वॉयज से प्रेरित होकर, ए बैंड ऑफ ब्वॉयज ने कई हिट गाने दिए। इसमें मेरी नींद, गोरी, तेरा चेहरा, एल्बम गाने भी दो यारो आदि शामिल हैं।

CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह