मुख्यमंत्री मोहन यादव आज करेंगे ₹25,000 की राशि का वितरण
भोपाल । प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए आज का दिन खास है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित करेंगे। यह राज्यस्तरीय कार्यक्रम भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेशभर के 500 से अधिक छात्र-शिक्षक भाग लेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी किया जाएगा, जहां जनप्रतिनिधि और मंत्रिगण विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करेंगे। इस वर्ष 94,234 विद्यार्थियों को 235 करोड़ 58 लाख 50 हजार रुपये की राशि दी जा रही है। इससे पहले वर्ष 2023-24 में 89,710 छात्रों को 224 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई थी।
बता दें योजना की शुरुआत वर्ष 2009-10 में हुई थी। अब तक 4 लाख 32 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल चुका है। कुल 1,080 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अब तक विद्यार्थियों के खातों में भेजी जा चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह योजना युवा प्रतिभाओं को डिजिटल युग में आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है और सरकार छात्रों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI उपाध्यक्ष ने अफवाहों पर लगाया विराम
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान
मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती है तबीयत खराब; डॉक्टरों की जरूरी सलाह
फोन कॉल की कोशिश में साइबर फ्रॉड, नंबर नहीं लगा लेकिन बैंक खाते से कटे ₹1.5 लाख
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
अस्पताल में वांगचुक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने, अधिकारियों ने दी सफाई
ग्रीन ट्रांसपोर्ट की ओर कदम, जबलपुर पहुंचीं 8 नई इलेक्ट्रिक बसें
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार