जुलाई में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? 5 तारीख से हो रही शुरुआत
बैंकों की बैंक,रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियम के अनुसार सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी दूसरे शनिवार, चौथे शनिवार और सभी रविवार को रहती है। कल महीने का पहला शनिवार है। आमतौर पर शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, लेकिन कल बैंकों (bank holiday 5th July 2025) की छुट्टी रहने वाली हैं।
Bank Holiday tomorrow: कहां-कहां रहेगी बैंकों की छुट्टी?
आरबीआई के बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार कल यानी 5 जुलाई को देश में दो जगह बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें जम्मू और श्रीनगर को शामिल किया गया हैं। दरअसल कल हरगोबिंद जी का जन्मदिन है, ये सिख समुदायों के लिए बड़ा उत्सव है। यहीं कारण है कि कल जम्मू और श्रीनगर में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे।
Bank Holiday July 2025: जुलाई में कब-कब रहेंगे बैंक बंद?
14 जुलाई- इस दिन मेघालय में बेहदीनखलम का उत्सव मनाया जाएगा। इस कारण मेघालय के सभी बैंक बंद रहने वाले हैं।
16 जुलाई- इस दिन उत्तराखंड में हरेला उत्सव की वजह से सभी बैंक क्लोज रहेंगे।
17 जुलाई- मेघालय में इस दिन यू तिरोत की पुण्यतिथि के कारण सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे।
19 जुलाई- केर पूजा की वजह से इस दिन त्रिपुरा में सभी बैंक क्लोज रहेंगे।
28 जुलाई- सिक्किम में इस दिन द्रुकपा त्से-जी. उत्सव मनाया जाएगा। इस कारण यहां बैंक बंद रहने वाले हैं।
aबैंक क्लोज होने पर कैसे निपटाएं काम?
आज भी कई जरूरी काम के लिए हमें बैंक जाने की जरूरत होती है। लेकिन बैंक से जुड़े कुछ ऐसे काम भी है, जो घर बैठे ऑनलाइन आसानी से हो जाते हैं। आज आप बिना चेक दिए, किसी भी व्यक्ति को 1 लाख रुपये तक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
आज हम चंद मिनटों में किसी भी व्यक्ति को कहीं से भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक से जुड़ी कई सर्विस उनकी वेबसाइट से ले सकते हैं। कैश के लिए आप घर के पास मौजूद एटीएम मशीन का उपयोग कर सकते हैं। मेट्रो शहरों में 3 ट्रांजैक्शन तक मुफ्त है।

दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस