लगातार बारिश से मध्य प्रदेश में बिगड़े हालात, मंडला में बाढ़, नदी-नाले उफान पर
मंडला/भोपाल: मध्य प्रदेश में लगातार भारी बारिश से कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं. मंडला में बुधवार रात से लगातार बारिश के चलते कई गांव जलमग्न हो गए हैं. भारी बारिश की वजह से बिछिया थाना क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और बचाव के लिए होमगार्ड की टीमें भी पहुंच गई हैं.
घरों में घुस रहा पानी, नाले में बहा युवक
लगातार भारी बारिश की वजह से बिछिया से घुघरी मार्ग पर नदी नाले उफान पर है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों के घरों में भी पानी घुसने लगा है. बिछिया में ही एक व्यक्ति के नाले में बह जाने की खबर है. बिछिया थाने की पुलिस व होमगार्ड की टीम तलाश में जुटी हुई है.
ग्रामीणों को सुरक्षित जगह किया शिफ्ट
बिछिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह धुर्वे ने बताया, '' ग्राम मेढ़ाताल, भवान में नाले का पानी घरों तक पहुंच गया है. पुलिस ने लोगों को पंचायत भवन जैसे सुरक्षित जगह में शिफ्ट किया है. चर्राटोला में एक व्यक्ति नाला पार करने के दौरान नाले में बह गया है, जिसकी पहचान गणेश तेकाम उम्र 40 वर्ष निवासी चर्राटोला के तौर पर हुई है.''
कई सड़क मार्ग हुए बंद, संपर्क टूटा
बिछिया थाना प्रभारी के मुताबिक कई गांवों से संपर्क टूटा है. बिछिया घुघरी मार्ग बंद हो गया है. ग्राम लपटी के पास नाले का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है. यहां सुरक्षा के लिए तैनाती भी की गई. बिछिया पुलिस की टीम क्षेत्र में लगातार गश्ती कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
कहां कितनी बारिश?
आज सुबह भू अभिलेख विभाग मंडला के आंकड़ों के अनुसार मंडला जिले में औसतन 19.3 मिमी बारिश हो चुकी है. वहीं, तहसीलवार आंकड़ों में मंडला में सर्वाधिक 27.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. नैनपुर में 27.6, बिछिया में 24.1, निवास में 12.8, घुघरी में 18.6 और नारायणगंज में 5.8 मिमी बारिश हुई है.

दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वाहन कारोबार और जमीन दलाली बना था हथियार
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस