सावधान! फर्जी लोन गैंग सक्रिय: 32 महिलाओं को लगाया ₹21.92 लाख का चूना, तीन आरोपी दबोचे गए
गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाने में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। यहां महिला समूहों को लोन दिलाने के नाम पर 32 महिलाओं से कुल 21.92 लाख रुपए की ठगी हो गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, पीपलखुंटा गांव में रहने वाली पुष्पांजली मांझी ने बुधवार को अमलीपदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनसे बताया कि कुछ लोग उसके घर आए और कहा कि महिला समूहों को फाइनेंस कंपनी से लोन दिलवा सकते हैं। इन्होंने भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी और अभिकर्ता बनकर फॉर्म भरवाया। पुष्पांजलि के अंगूठे का बायोमेट्रिक लिया गया। फिर उनके नाम से लोन मंजूर करवा लिया। लोन पास होते ही आरोपियों झटकांती मांझी और उनके पति प्रेम सिंह मांझी ने पैसे निकलवाए। खुद रख लिए।
यही तरीका बाकी 31 महिलाओं के साथ भी अपनाया गया। सभी को झूठे वादों और भरोसे में लेकर लोन के पैसे निकलवाए गए। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने वाकई धोखाधड़ी की है। इसी आधार पर बीएनएस की धारा 318 (4), 3 (5) और 316 (5) के तहत मामला दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें पीपलखुंटा के प्रेम सिंह मांझी (54), झटकांती मांझी (48) और धुरवागुड़ी का लक्ष्मण सिंह ध्रुव उर्फ राकेश (38) शामिल हैं। तीनों को तुरंत न्यायलय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भी भेज दिया गया है।

'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस
वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, चाकू के हमले में दो पालतू कुत्तों पर जानलेवा हमला
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी