किस मामले में Priyanka Chopra को ने Akshay Kumar को बताया सबसे सॉलिड
नई दिल्ली। अक्षय कुमार को बॉलीवुड का खिलाड़ी कुमार कहा जाता है। इसके अलावा उनके बारे में एक और बात प्रख्यात है कि उन्होंने जिस एक्ट्रेस के साथ काम किया उससे उनका नाम जोड़ा गया। अक्षय कुमार की शादी ट्विंकल खन्ना से हो चुकी थी और वो एक बेटे के पिता थे जब उन्होंने 2003 में फिल्म अंदाज में प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म बहुत सफल रही थी और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को पसंद किया गया था।
प्रियंका चोपड़ा को आई अक्षय की याद
भारत में फिल्म निर्माताओं ने 2000 के दशक में अक्षय और प्रियंका में अपनी नई जोड़ी ढूंढ ली थी। भले ही अक्षय कुमार ने अपनी लव लाइफ या फिर एक्स के बारे में कुछ भी ना बोला हो लेकिन उनकी प्रेमिका प्रियंका को सालों बाद उनकी याद जरूर आई है।
प्रियंका ने कहा - 'मुझमें हिम्मत नहीं'
प्रियंका इस समय निक जोनास के साथ खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रही हैं, फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट में एक्शन अवतार में नजर आएंगी। अभिनेत्री फिल्म के प्रीमियर के लिए लंदन में थीं, जहां उन्होंने एक्शन फिल्म के प्रति अपने प्यार के बारे में बात की और अक्षय कुमार और टॉम क्रूज को भी याद किया। प्रियंका ने अक्षय कुमार के काम की भी तारीफ की। प्रियंका ने स्वीकार किया कि उनके पास इन एक्टर्स के जैसा एक्शन करने का साहस नहीं है।
प्रियंका ने कहा, "मुझे टॉम क्रूज और अक्षय कुमार का काम बहुत पसंद है। वे इस काम में वाकई बहुत अच्छे हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मुझमें उड़ान भर रहे विमान से लटकने या इस तरह का काम करने का साहस है।"
स्टंट को दिया जाता है क्रेडिट
प्रियंका ने यह भी बताया कि उन्हें बड़े पैमाने पर बन रही फिल्मों का हिस्सा बनना पसंद है। उन्होंने एक्शन फिल्मों में स्टंटमैन के योगदान को स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि बड़ी मेगा फिल्मों का हिस्सा बनने का मतलब है इतने सारे लोगों के कंधों पर खड़ा होना। प्रियंका ने फिल्मों के बारे में बात की जिसमें जादू होता है और इसका बहुत सारा श्रेय स्टंट टीम को जाता है।
इन फिल्मों में साथ किया काम
साल 2003 से 2004 तक अक्षय और प्रियंका ने एक साथ चार फिल्में कीं, जिनमें अंदाज़, ऐतराज़, मुझसे शादी करोगी और वक़्त: द रेस अगेंस्ट टाइम शामिल हैं। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जितनी पसंद की गई, उतनी ही ऑफ-स्क्रीन बॉन्ड ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

MP में छात्र आंदोलन तेज, 20 जिलों तक फैला प्रदर्शन, इंदौर में ड्रोन से नजर
पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो पर बवाल, डीपफेक बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
नगर निगम में सैलरी के नाम पर लाखों का खेल, दो कर्मचारी निलंबित, जांच जारी
जगन्नाथ बहुड़ा रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, एक श्रद्धालु की मौत
मक्का के जहरीले दाने बने मौत की वजह, पांच मोरों की मौत के बाद किसान गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर छाए पीएम मोदी, सेल्फी वीडियो ने रचा विश्व रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में फिर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
MP में प्रशासनिक बदलाव की बड़ी खबर, 20 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें किसे कहां मिली पोस्टिंग