धार। वरिष्ठ चिकित्सक एवं गरीबों के मसीहा स्वर्गीय डॉ. मनोहर सिंह ठाकुर की जयंती के अवसर पर 1 जुलाई को सेवालय ट्रस्ट द्वारा श्रद्धांजलि एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ. ठाकुर ने वृद्धावस्था में भी कोरोना महामारी के दौरान असहायों की सेवा में जुटे रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया और स्वयं कोरोना संक्रमित होकर दिवंगत हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट संरक्षक पत्रकार प्रवीण तोमर, बद्री प्रसाद मिश्रा एवं मन्नालाल राठौर द्वारा स्व. ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के चिकित्सक एवं नवनियुक्त ब्राह्मण समाज अध्यक्ष डॉ. अभिषेक वैद्य, ट्रस्ट के वरिष्ठ संचालक बाबूलाल माली, तथा वार्ड क्रमांक 18 के सफाई मित्रों — रवि खोड़े, मकबूल भाई, शाहरुख खान, मोहसिन, मोइन, वाहिदू भाई, इस्लामुद्दीन एवं लल्ला खान को क्षेत्र में उत्कृष्ट स्वच्छता कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त ट्रस्ट सदस्य सुनील वर्मा को ट्रस्ट के प्रति सेवाभाव हेतु तथा रमज़ान भाई को समाज सेवा हेतु सम्मान प्रदान किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जयंती के उपलक्ष्य में ट्रस्ट क्लीनिक पर डॉ. अभिषेक वैद्य एवं बाबूलाल माली द्वारा सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नि:शुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान की गई, जिसमें दर्जनों मरीजों का उपचार किया गया। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट संरक्षक मन्नालाल राठौर ने डॉ. ठाकुर के सेवा कार्यों का स्मरण करते हुए कहा कि वे सदैव गरीबों, असहायों और पीड़ितों की निःस्वार्थ सेवा में समर्पित रहे। पंडित मिश्राजी एवं पत्रकार प्रवीण तोमर ने भी उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का संचालन विनीत खत्री ने किया

इस अवसर पर डॉ. ऋषि तिवारी, शिव तोमर, विजय सिंह ठाकुर, श्रीजीत तोमर, कमलेश टमकिया, अर्जुन, लखन शर्मा, निकुंज सिंह ठाकुर, बिट्टू वर्मा सहित ट्रस्ट के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।