स्प्लिट और बोनस साथ-साथ, 3 जुलाई को फैसला लेगा बोर्ड
नई दिल्ली। शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए एक बड़ी खबर आई है। दरअसल एल्गोक्वांट फिनटेक (Algoquant Fintech Limited) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की अहम बैठक 3 जुलाई 2025 (गुरुवार) को बुलाई गई है। इस मीटिंग में कंपनी के शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर जारी करने और शेयर स्प्लिट (विभाजन) पर फैसला लिया जाएगा।
क्या है कंपनी का प्रस्ताव?
कंपनी ने SEBI के रेग्युलेशन 29 के तहत जानकारी में बताया है कि बोर्ड इस बैठक में तीन प्रस्तावों पर विचार करेगा
1. बोनस शेयर जारी करना- मौजूदा इक्विटी शेयरधारकों को बोनस शेयर देने पर विचार किया जाएगा। इसका अनुपात बोर्ड बैठक में तय किया जाएगा।
2. शेयर स्प्लिट- वर्तमान में कंपनी के इक्विटी शेयर का फेस वैल्यू ₹2 है। इसे और छोटे हिस्सों में बांटने (sub-division) का निर्णय लिया जाएगा।
3. कंपनी के मेमोरेंडम और अर्टिकल ऑफ एसोसिएशन में जरूरी संशोधन भी प्रस्तावित हैं।
ट्रेडिंग विंडो बंद
SEBI के नियम के मुताबिक, कंपनी ने पहले ही ट्रेडिंग विंडो बंद कर दी है। यह 1 जुलाई 2025 से लागू है और जून तिमाही के नतीजों के 48 घंटे बाद तक जारी रहेगी।
क्या करती है Algoquant Fintech?
Algoquant Fintech Limited एक फिनटेक कंपनी है। यह मुख्य रूप से एल्गोरिदमिक ट्रेडिंग (Algo Trading) सेवाएं देती है। यह आधुनिक तकनीक और गणितीय मॉडल के जरिए शेयर बाजार में ऑटोमेटेड ट्रेडिंग करती है।
निवेशकों के लिए क्या है मायने?
अगर बोर्ड बोनस शेयर और स्प्लिट दोनों को मंजूरी देता है, तो इससे शेयर की लिक्विडिटी और निवेशकों की होल्डिंग दोनों बढ़ सकते हैं। ऐसे फैसले आमतौर पर शेयर प्राइस में हलचल लाते हैं और लंबे समय में शेयरधारकों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। निवेशक अब 3 जुलाई की बैठक पर नजरें टिकाए बैठे हैं। देखना होगा कि बोर्ड क्या बड़ा ऐलान करता है।

स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंजाब कांग्रेस की बैठक पर सस्पेंस खत्म, टलने के बाद आज ही होगी मीटिंग
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर