प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से दीपक उपाध्याय को मिली राहत
रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। सरगुजा जिले के उदयपुर निवासी दीपक उपाध्याय के लिए यह योजना गर्मी के मौसम में बड़ी राहत लेकर आई। उन्होंने बताया कि हर वर्ष गर्मियों में बिजली की बढ़ती खपत के कारण न सिर्फ भारी-भरकम बिजली बिल चुकाना पड़ता था, बल्कि बार-बार होने वाली बिजली कटौती से घर के कामकाज और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी।
उपाध्याय ने जैसे ही इस योजना की जानकारी प्राप्त की, उन्होंने तत्काल ऑनलाइन आवेदन किया और अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया। इस प्रणाली की कुल लागत 2.16 लाख रुपये रही, जिसमें केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगवाने से पहले उनका मासिक बिजली बिल 1500 से 2500 रुपये तक आता था, लेकिन अब यह आधे से भी कम हो गया है। इससे उन्हें आर्थिक रूप से राहत मिली है और बिजली कटौती की समस्या से भी छुटकारा मिला है।
उपाध्याय ने इस योजना को अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि यह न केवल घरेलू खर्चों में कमी लाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सार्थक पहल है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे ग्रीन एनर्जी को अपनाकर पर्यावरण सुरक्षा में योगदान दें और बिजली बिल से राहत पाने के लिए इस योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना जनकल्याण और पर्यावरण संरक्षण दोनों ही दृष्टियों से एक दूरदर्शी कदम है।

सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री अग्निकांड, हेलमेट यूनिट में लगी आग से एक की मौत
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका