बिजली-पानी की किल्लत से उबले ग्रामीण, मंडला-डिंडोरी मार्ग किया जाम
मंडला। मंडला जिले में विगत कई दिनों से बिजली और पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे किसलपुरी गांव के ग्रामीणों का आखिरकार सब्र टूट गया। अपनी मांगों को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने मंडला-डिंडोरी मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले नौ दिनों से गांव में न तो बिजली है और न ही पीने का साफ पानी उपलब्ध हो पा रहा है, जिससे सभी को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि कई वर्षों से वे बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के चक्कर काटते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे हैंडपंप और कुएं भी सूख चुके हैं। ऐसे में महिलाओं को रोजाना कई किलोमीटर दूर जंगल और पहाड़ी रास्तों से पानी लाना पड़ता है, जो कि अत्यंत जोखिम भरा काम है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिलता है। हमारी समस्या का अब तक समाधान नहीं हुआ। इससे परेशा होकर उन्होंने सड़क जाम करने जैसा कठोर कदम उठाया।
प्रदर्शन में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या शामिल रही। सड़कों पर बैठकर ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और बिजली विभाग तथा जल संसाधन विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, वे सड़क से नहीं हटेंगे। स्थानीय प्रशासन को जैसे ही प्रदर्शन की जानकारी मिली, मौके पर पुलिस बल और तहसील स्तरीय अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर समाधान का आश्वासन देने का प्रयास किया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए थे और चक्का जाम जारी था।

पंजाब कांग्रेस की बैठक पर सस्पेंस खत्म, टलने के बाद आज ही होगी मीटिंग
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री अग्निकांड, हेलमेट यूनिट में लगी आग से एक की मौत
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए