बेटे ने टेंपो में बैठे रिटायर्ड CISF पिता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी, क्योंकि उसे एक टेंपो में आगे की सीट नहीं दी गई थी. इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक परिवार ने उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव जाने के लिए ऑटो किराए पर लिया था.
आरोपी बेटे दीपक से पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक किया बरामद :
पुलिस के मुताबिक,घटना गुरुवार शाम की है. आरोपी का नाम दीपक है जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी बंदूक और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि दीपक नामक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल की गई बंदूक के साथ 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं
सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक थे मृतक पिता :
यह घटना गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे तिमारपुर के एमएस ब्लॉक के पास हुई, जहां गश्त कर रहे कर्मचारियों ने गोली चलने की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे. सूत्र ने बताया, "कर्मचारियों ने फुटपाथ पर खून से लथपथ एक व्यक्ति को पड़ा हुआ पाया, जबकि स्थानीय लोग आरोपी से बंदूक छीनने की कोशिश कर रहे थे." पीड़ित की पहचान 60 वर्षीय सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई, जो सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक थे. उन्हें एचआरएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
किराए की टेंपों में आगे की सीट पर बैठने को लेकर हुआ विवाद :
उन्होंने बताया कि गोली उनके बाएं गाल पर लगी थी, जिससे उनके चेहरे पर कई छर्रे लगे हैं.शुरुआती जांच में पता चला है कि छह महीने पहले सीआईएसएफ से सुरेंद्र सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद परिवार उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था.सूत्र ने बताया कि उन्होंने एक टेंपो किराए पर लिया और सामान लोड किया जा रहा था, तभी सुरेंद्र और दीपक के बीच इस बात को लेकर बहस छिड़ गई कि आगे की सीट पर कौन बैठेगा.
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शुरू की जांच :
पुलिस सूत्र ने बताया कि जब सुरेंद्र ने सामान लोड होने के कारण आगे की सीट पर बैठने पर जोर दिया, तो दीपक आक्रामक हो गया, उसने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक निकाली और कथित तौर पर उसे गोली मार दी. पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टली, राज्यसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा
नए परमाणु सहयोग समझौते से मचा बवाल, अमेरिका-सऊदी डील पर उठे सवाल
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का अनोखा नजारा, दिल्ली में अफगानिस्तान होगा मेजबान
इतिहास रचते हुए श्रेयस अय्यर ने धोनी को पीछे छोड़ा, पहली जीत की हर ओर चर्चा
फैक्ट चेक: छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के बयान की सच्चाई और अन्य एथलीट्स का रुख
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च, बेटी राहा को लेकर रणबीर कपूर का दिल छू लेने वाला बयान
'रामायण' के ट्रेलर में देरी क्यों? CJP प्रोटेस्ट से लेकर 'स्पाइडर-मैन' तक जानिए पूरी कहानी
सलमान खान की अपील पर सोशल मीडिया में हंगामा, 'राजनीतिक हाइजैक' वाले दावे ने पकड़ा तूल
जल जीवन मिशन में सेंध! रतलाम से मामा-भांजा गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की तलाश
कैलिबर माइनिंग ने निवेशकों को किया खुश, लिस्टिंग के साथ 19% तक उछला शेयर