रमेश नगर अग्निकांड: तिलक मार्केट में भीषण आग, धमाकों से इलाके में खलबली
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला रमेश नगर स्थित तिलक मार्केट का है, जहां आज सुबह (बृहस्पतिवार) 2 बजे एक बंद दुकान में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तेज धमाकों के साथ आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया.
चश्मदीदों के अनुसार, आग लगते ही तेज़ लपटें उठीं और एक के बाद एक धमाके सुनाई दिए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग की तेजी से बढ़ती रफ्तार ने आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी. कुछ ही देर में आग बिजली के खंभों और तारों तक जा पहुंची, जिससे इलाके में और भी खतरा बढ़ गया.
दमकल विभाग को सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू की गई. मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं और इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की.
बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले एक बंद पड़ी दुकान में लगी, जिसके बाद पास की दूसरी दुकान तक फैल गई. दोनों दुकानें जलकर खाक हो गईं. वहीं, एक दुकान में रखे फ्रिज का कंप्रेसर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसने आग की भयावहता को और बढ़ा दिया.
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग और पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है. स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर प्रशासन से दुकानों और मार्केट्स में अग्नि सुरक्षा इंतज़ामों की जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश