सरकारी ठेके का झांसा देकर फंसाया: व्यापारी से 5.29 करोड़ की ठगी,4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
शहर के एक व्यापारी मनोज तिवारी से शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन के नाम पर की गई 5.29 करोड़ की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने आरोपी अनिता उपाध्याय, करुणाकर उर्फ रत्नाकर उपाध्याय, सौरभ सिंह और प्रांशु अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
ऐसे फंसाया जाल में..
शिकायतकर्ता मनोज तिवारी ने बताया कि नवंबर 2024 में राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन के नाम से स्वेटर सप्लाई का टेंडर जारी किया गया था। आरोपियों ने खुद को मिशन से अधिकृत बताया और भारत सरकार के मंत्रालयों के नाम पर फर्जी दस्तावेज, सील और हस्ताक्षरित पत्र दिखाकर भरोसा दिलाया। उनके झांसे में आकर उन्होंने 25 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट और 15 लाख रुपए नगद बतौर टेंडर सिक्योरिटी जमा किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच 30 करोड़ रुपए की सप्लाई का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट भी किया गया।
मनोज ने जनवरी 2025 में गुणवत्ता युक्त स्वेटरों की आपूर्ति कर्नाटक के विभिन्न जिलों में कर दी। मगर जब भुगतान की बारी आई तो राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन की कथित निदेशक अनिता उपाध्याय ने 5.29 करोड़ का चेक दिया, जो बैंक में बाउंस हो गया। जब व्यापारी ने भुगतान के लिए दोबारा संपर्क किया, तो पता चला कि संस्था पूरी तरह फर्जी थी और आरोपी मिल कर सुनियोजित तरीके से लोगों को ठगते आ रहे हैं।
पुलिस ने इस गंभीर मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर में सरकारी प्रतीकों के दुरुपयोग, फर्जी दस्तावेजों के निर्माण, अमानत में खयानत, और आपराधिक षड्यंत्र जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पीड़ित का कहना है कि इस धोखाधड़ी के चलते उनका कारोबार बंद हो गया है। उन्होंने आरोपी से राशि की वसूली की मांग की है।

युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर वीवीएस लक्ष्मण की अहम टिप्पणी, बताया किस बात का रखना होगा ध्यान
एनडीए की बड़ी रणनीति, पेपर लीक बिल पर चर्चा के लिए युवा सांसदों को मिली जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाना पड़ा भारी, श्रीलेखा मित्रा पर केस दर्ज; बचाव में कही ये बात
जहांगीर महल का नाम बदलने की चर्चा क्यों? मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान ने बढ़ाई उत्सुकता
भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन उग्र, भूख हड़ताल से सरकार पर बढ़ेगा दबाव
बाजार में लौटी तेजी, शॉर्ट टर्म कमाई के लिए ये 2 शेयर बन सकते हैं गेमचेंजर
हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश: विधायक अनुज शर्मा से जुड़े आपत्तिजनक पोस्ट तत्काल हटाए जाएं
नेपाल पहुंची Hero EV, तीन नई इलेक्ट्रिक बाइक्स से बढ़ाया ग्लोबल विस्तार