'पार्टी नहीं मैंने चुनाव लड़ा...', लुधियाना उपचुनाव में हार के बाद आशु ने दिया इस्तीफा
लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार भारत भूषण आशु ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। आशु के अनुसार उन्होंने अपना इस्तीफा पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को भेज दिया है।
आशु ने लिखा, ‘पार्टी नहीं, बल्कि मैं चुनाव लड़ रहा था और मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं। इसलिए मैंने कार्यकारी अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा भेजा है।’ उल्लेखनीय है कि आशु के चुनाव प्रचार की कमान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक राणा गुरजीत सिंह, विधायक परगट सिंह ने संभाली थी।
जबकि पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं लुधियाना से लोकसभा सदस्य अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी सहित कई अन्य नेता चुनाव प्रचार से दूर रहे। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी में दरार पहले ही स्पष्ट हो गई थी।
यह भी चर्चा रही कि प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट में विजय चिन्ह बनाया और बाद में डिलीट कर दिया। जब आशु से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने कोई तस्वीर देखी है, लेकिन अगर किसी ने ऐसा किया है, तो यह उनकी अपनी सोच है।
लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार आशु एक मर्द हैं और वे मरते नहीं। हम उनकी हार को स्वीकार करते हैं। राणा ने कहा कि हम उनका धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने मदद की और उनका भी धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि वह संजीव अरोड़ा को उनकी जीत पर बधाई देते हैं।
वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कहा कि वह लुधियाना पश्चिम हलके के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सराहना करते हैं, जिन्होंने तमाम मुश्किलों और सरकारी तंत्र के खिलाफ बेहतरीन लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक उपचुनाव था। हमारी लड़ाई जारी रहेगी और हम इसे 2027 में इसके तार्किक निष्कर्ष तक ले जाएंगे।
वड़िंग ने कहा कि हम गंभीरता से आत्ममंथन भी करेंगे, क्योंकि हमारा मानना है कि हम इससे कहीं बेहतर कर सकते थे। यह भी पता चला है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी हाईकमान को आशु की हार और हार के कारणों से अवगत करा दिया है।
पार्टी बड़े नेताओं खासकर लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अनुपस्थिति को आशु की हार के पीछे सबसे बड़ा कारण मान रही है। पार्टी हाईकमान ने उपचुनाव में पार्टी की हार पर मंथन के लिए जल्द ही एक बैठक बुलाने का भी फैसला किया है, जिसकी तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
‘शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सुरक्षित’, लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत
तुर्की को अमेरिका का संदेश, रूसी मिसाइल सिस्टम हटाने के बाद ही सुधरेंगे रिश्ते
आइंस्टीन के सिद्धांत पर फिर लगी मुहर, 100 साल बाद मिली नई वैज्ञानिक पुष्टि