गर्मी बनी मुसीबत: जबलपुर में पटाखे बने बिजली मीटर, जनता परेशान
जबलपुर: जिले में इन दिनों गर्मी चरम पर है, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा. जिसकी तपिश से जनता को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ रही है. तेज गर्मी की वजह बिजली मीटर जल रहे हैं. बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मीटर का जलना सामान्य बात है. कई बार अधिक लोड नहीं सहने के चलते मीटर जल जाता है.
भीषण गर्मी की चपेट में आ रहे बिजली मीटर
जानकारी के अनुसार, गर्मी के चलते जलने वाले मीटरों में सबसे अधिक संख्या स्मार्ट मीटर की है. जिससे लोगों के घरों की बिजली बाधित हो रही है. इससे सीधे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. जबलपुर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय अरोड़ा ने कहा, "जिले में बीते कुछ दिनों में 4115 मीटर जले हैं, जो कुल मीटर का एक प्रतिशत है. यह घटना सामान्य है. यदि एक प्रतिशत तक मीटर जलने की समस्या होती है तो इसे असामान्य नहीं माना जाता है. ऐसा सामान्य तौर पर देखा जाता है. हालांकि, उपभोक्ताओं को परेशानियां हो रही है. इसलिए जल्द ही मीटर बदल दिया जाएगा."
कई सालों से चल रहा मीटर बदलने का काम
जबलपुर में बिजली कंपनी बीते 2 सालों से पुराने मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगा रही है. कंपनी का लक्ष्य प्रत्येक घर में स्मार्ट मीटर लगाने का है. शहर में लगभग 3,82,000 घरेलू मीटर है और 55,000 कमर्शियल मीटर हैं. एक स्मार्ट मीटर की कीमत लगभग 5000 रुपए है, हालांकि, यह पैसा डायरेक्ट जनता से नहीं लिया जा रहा है. लेकिन, ऐसा माना जाता है कि अंत में इसका पैसा जनता से ही वसूला जाता है.एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय अरोड़ा ने कहा, "मीटर सप्लाई का काम जिन कंपनियों का है, बदलने का काम भी उन्हीं कंपनियों का है. यह फ्री ऑफ कॉस्ट होगा." जबलपुर में लंबे समय से बिजली को लेकर आंदोलन कर रहे कांग्रेस नेता सौरभ शर्मा ने कहा, "बिजली विभाग में बड़ी लापरवाहियां हैं. घटिया सामान सप्लाई किया जा रहा है. मैदानी स्तर पर कर्मचारियों की भारी कमी है. इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है. जबकि सरकार 8 रुपए प्रति यूनिट बिजली बेचकर अपनी जेब भर रही है."

सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश