सांप से भिड़ गई कुतिया, मालिक के बेटे के लिए दे दी कुर्बानी
आपने कभी देखा या सुना है कि एक कुतिया (स्वान) सांप से भिड़ गई हो. ज्यादाकर लोगों का जवाब ना में होगा, लेकिन ऐसा हुआ है. ऐसा उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ है. यहां एक पालतू कुतिया अपने मालिक के बेटे को बचाने के लिए सांप से टकरा गई. हालांकि इस दौरान सांप से उसे डस लिया और उसकी मौत हो गई. सांप बेहद जहरीला था. परिवार वालों ने जहरीले सांप को किसी तरह डंडे के सहारे डिब्बे में बंद किया.
ये पूरी घटना मेरठ में एक किसान के घर में घटी. किसान का नाम अजय कुमार उर्फ कल्लू है. वो कोल्हू का संचालन करते हैं. बताया जा रहा है कि किसान का 23 साल का इकलौता बेटा वंश मंगलवार रात अपने कमरे में सो रहा था. परिवार वाले छत पर सो रहे थे. वंश की देर रात एक बजे जब नींद खुली तो उसने देखा कि एक सांप उसकी चारपाई पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था. वंश ने सांप से बचने की कोशिश की.
परिवार वालों ने बनाया वीडियो
इसी दौरान पालतू अमेरिकन बुली नस्ल की कुतिया मिनी कमरे में आ गई और भोंकते हुए सांप से भिड़ गई. सांप ने कुतिया को डस लिया और उसकी मौत हो गई. इसके बाद परिवार वालों ने सांप को बाहर निकाला. फिर उसे डिब्बे में बंद करके नहर में छोड़ दिया गया. परिवार वालों ने इसका वीडियो भी बनाया. वहीं रेंजर्स को सांप के बारे में जानकारी नहीं मिली.
वफादारी की मिसाल है घटना
हम सभी सभी सुनते और जानते हैं कि कुत्ता सबसे वफादार जानवर होता है. इस घटना ने एक बार फिर इस बात को सही साबित कर दिया, जहां कुतिया ने अपने मालिक की जान जहरीले सांफ से बचाने के लिए अपनी जान दे दी. ये घटना कुत्तों के वफदार होने की एक और बड़ी मिसाल है.

युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष