राजा रघुवंशी की पीएम रिपोर्ट से खुलासा, हत्या पेड़ काटने के हथियार से हुई
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर से हनीमून मनाने मेघालय गए राजा रघुवंशी की हत्या की गई थी। यह खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है। राजा का शव सोमवार को शिलॉन्ग में एक खाई में मिला था। सोनम अब भी लापता है।
मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम ने बताया कि राजा की हत्या पेड़ काटने के हथियार से हुई थी। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त किया गया है। जल्द ही केस खुलासा होगा।
राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में अपहरण और हत्या की आशंका जाहिर की थी। विपिन ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही मेघालय पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। भाई विपिन ने कहा, राजा का पर्स, ब्रेसलेट, गले की चेन, बैग, अंगूठी और पावर बैंक आदि बरामद नहीं हुए हैं। पूरे मामले की जांच अच्छे से जांच की जाए। हम चाहते हैं कि बहू सोनम जीवित मिले। विपिन ने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से मांग की है कि दिल्ली से सीबीआई पूरे मामले की जांच करें। स्थानीय पुलिस को नहीं लगता कि यहां ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। अगर पुलिस का कहना सही है, तब स्कूटी शव से 25 किलोमीटर दूर क्यों मिली। शव खाई में क्यों मिला, वहां पांच फीट की दीवार है।
विपिन ने कहा, राजा और सोनम इंदौर से आए थे, इसलिए किसी से किसी तरह की दुश्मनी नहीं हो सकती। अगर कुछ हुआ भी है, तब स्थानीय लोगों का हाथ हो सकता है। राजा-सोनम की शादी उनकी मर्जी से हुई थी। मेघालय सरकार तथ्यों को दबाना चाहती है।
माता-पिता को नहीं मौत की जानकारी
राजा की मौत की खबर के बाद इंदौर में उसके परिवार में मातम का माहौल है। रिश्तेदारों और परिचितों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है। परिजन ने राजा की मौत की खबर अब तक उसकी मां उमा और पिता अशोक को नहीं दी है। उन्हें टीवी, मोबाइल और सोशल मीडिया से भी दूर रखा जा रहा है। परिवार के मुताबिक उन्हें कैसे बताएं कि बेटा अब दुनिया में नहीं रहा, यह किसी के समझ नहीं आ रहा।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला