शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे
Eng Lions vs Ind A 2nd Unofficial Test: भारतीय टीम के इंग्लैड दौरे को लेकर बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) इंग्लैंड लॉयंस और इंडिया ए के बीच नॉर्थम्पटन में 6 जून से शुरू होने वाले दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में नहीं खेलेंगे। इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा करते समय BCCI ने कहा था कि शुभमन गिल अपने गुजरात टाइटंस (GT) के ओपनिंग पार्टनर बी साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के साथ इस मैच से पहले इंडिया-ए टीम से जुड़ेंगे। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक अब शुभमन गिल और साई सुदर्शन मुख्य टीम के साथ ही इंग्लैंड की यात्रा करेंगे, जो 6 जून को वहां पहुंचेगी। हालांकि केएल राहुल के इस मैच में खेलने की उम्मीद है क्योंकि वह मंगलवार को इंडिया ए से जुड़ गए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 20 जून को लीड्स में शुरू होगा। इंग्लैंड लॉयंस के पास पहले मैच में सिर्फ छह टेस्ट कैप्स थे, इस मैच में क्रिस वोक्स की मौजूदगी से वे मजबूत हो सकते हैं। आकाश दीप भी इंडिया ए के वास्ते चयन के लिए उपलब्ध होंगे। यह तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद पीठ की चोट से जूझ रहा था। लेकिन अप्रैल की शुरुआत में फिट घोषित किया गया और इसके बाद वह आईपीएल 2025 में खेले। आकाश दीप पहले मैच के दौरान भी कैंटरबरी में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने मुख्य रूप से अभ्यास किया और चारों दिनों में ब्रेक के दौरान थोड़ी-थोड़ी गेंदबाजी की।
सोमवार को लॉयंस और इंडिया ए के बीच पहला मैच ड्रॉ रहा। यह पिच सपाट और धीमी थी, जिससे गेंदबाज़ों के लिए मुश्किल रही। भारतीय टेस्ट टीम के सदस्यों में से करुण नायर पहली पारी में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए थे और उन्होंने दोहरा शतक जड़ा। ध्रुव जुरैल ने भी दो अर्धशतक लगाए। यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन और नीतीश कुमार रेड्डी ने दूसरी पारी में तेज अर्धशतक लगाए।
रेड्डी और शार्दुल ठाकुर ने लॉयंस के खिलाफ क्रमशः 14.5 और 28 ओवर डाले और वे दूसरे मैच में इन आंकड़ों में इजाफा करना चाहेंगे। लॉयंस के खिलाफ दूसरा मैच 9 जून को समाप्त होगा। इसके बाद इंडिया एक इंट्रा-स्क्वॉड मैच इंडिया ए के खिलाफ बेकेनहैम में खेलेगी, जो संभवतः बंद दरवाजों के पीछे आयोजित होगा। इसके बाद टेस्ट टीम लीड्स की यात्रा करेगी।

भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
सरकार-CJP बातचीत के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित, नई दिल्ली समेत कई स्टेशन बंद
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर