राहुल गांधी जूते पहनकर श्रद्धांजलि देते नजर आए, मोहन यादव बोले—मुझे यह ठीक नहीं लगा
भोपाल: कांग्रेस संगठन की बैठक लेने भोपाल पहुंचे राहुल गांधी का अपनी दादी और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर जूते पहने हुए माल्यार्पण करना सियासी मुद्दा बन गया. राहुल गांधी का ये वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि "मुझे जानकारी मिली है कि आज राहुल गांधी भोपाल आए हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी दादीजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की, लेकिन जूते नहीं खोले, ये मुझे कुछ जचा नहीं. डॉ मोहन यादव ने कहा कि ये हमारे संस्कार के विपरीत है. उन्हें इसका ध्यान रखना चाहिए."
पीसीसी पहुंचे राहुल गांधी का ये वीडियो हुआ वायरल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष भोपाल में कांग्रेस संगठन की मैराथन बैठकें लेने के लिए भोपाल पहुंचे थे. बैठक से पहले उन्होंने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. जिस समय राहुल गांधी इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर रहे हैं. उस समय वे जूते पहने हुए थे. बीजेपी इस वीडियो के वायरल होते हुए हमलावर हो गई. इससे पहले भी राहुल की एयरपोर्ट से पीसीसी दफ्तर तक पहुंची अघोषित रैली के बीच भी कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की के नजारे बने.
जिसमें कुछ कार्यकर्ता गिर भी पड़े. असल में इन कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की थी. राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे ये कार्यकर्ता. उसके ठीक बाद पीसीसी पहुंचने के बाद पुष्पांजलि का ये कार्यक्रम था, जिसमें जूते पहनकर अपनी दादी दिवंगत इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करना सियासी मुद्दा बन गया.
मुख्यमंत्री बोले, राहुल ने जो किया वो संस्कृति के विपरीत
इस वीडियो के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तंज कसते हुए कहा कि "मुझे जानकारी मिली है कि राहुल गांधी भोपाल आए हैं. उन्हें चाहिए लोकतंत्र है, सभी को आने का अधिकार है, लेकिन इस दौरान दादीजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, लेकिन जूते नहीं खोले. यह मुझे कुछ जचा नहीं. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि यह हमारे संस्कार के विपरीत है, उन्हें इसका ध्यान रखना चाहिए.
6 घंटे तक चलेगी राहुल गांधी की क्लास
कांग्रेस के कायाकल्प के लिए भोपाल आए राहुल गांधी 6 घंटे लगातार मैराथन बैठकें लेंगे. बैठकों के बाद वे जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक को भी संबोधित करेंगे. एमपी में राहुल गांधी पूरे 10 साल बाद पीसीसी में इस तरह से बैठक को संबोधित कर रहे हैं.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, 32 लोगों की मौत; मचैल यात्रा पर लगी रोक
ओंकारेश्वर में दर्दनाक हादसा, खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत
PM मोदी के फैसले को योगी का समर्थन, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई पर कही बड़ी बात
रफ्तार बनी काल, राजगढ़ में कार तालाब में समाई; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर टीकाराम जूली बोले- प्रधानमंत्री तुरंत इसे स्वीकार करें
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मन दुखी है'; सामने आई वजह
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट, BCCI उपाध्यक्ष ने अफवाहों पर लगाया विराम
पहली जीत का स्वाद चखते ही श्रेयस को मिली तारीफ, पूर्व खिलाड़ी के बयान ने खींचा ध्यान
मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती है तबीयत खराब; डॉक्टरों की जरूरी सलाह